IPL 2020: रोहित शर्मा के खेलने को लेकर संशय बरकरार

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी के अलावा रोहित शर्मा में लीडरशिप क्वालिटी भी बेहतरीन है। रोहित शर्मा पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ नहीं खेले थे। हेमस्ट्रिंग इंजरी की रिकवरी के कारण रोहित शर्मा को मैच से बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि उनके नहीं खेलने के बाद भी मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में दस विकेट से जीत दर्ज की थी। रविवार को दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा के खेलने के बारे में संशय बना हुआ है।

पिछले बार टॉस के समय किरोन पोलार्ड आए, तब पता चला कि रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी रिकवरी कितनी हुई है, चोट का स्टेटस क्या है आदि बातें सामने नहीं आई है। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा के खेलने या नहीं खेलने को लेकर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा की चोट टीम के चिंता का विषय है।

रोहित शर्मा की टीम टॉप पर

मुंबई इंडियंस ने इस बार अब तक 7 मैचों में जीत हासिल की है। इस समय मुंबई इंडियंस की टीप टॉप पर है और नेट रेन रेट के मामले में भी मुंबई इंडियंस की टीम सबसे आगे है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने पर मुंबई इंडियंस के 16 अंक हो जाएंगे और यह टीम प्लेऑफ़ में पहुँच जाएगी।

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन आदि खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान के लिए इन खिलाड़ियों को रोक पाना आसान काम नहीं होगा। मुंबई की गेंदबाज भी काफी लय में दिख रहे हैं। रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर किरोन पोलार्ड ही कप्तानी करेंगे। पोलार्ड भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी माना जा सकता है। रोहित शर्मा के बारे में स्थिति बाद में ही साफ हो पाएगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
App download animated image Get the free App now