बेन स्टोक्स और बेन फॉक्स के शतक, इंग्लैंड ने बनाया बड़ा स्कोर 

England v South Africa - Second LV= Insurance Test Match: Day Two
England v South Africa - Second LV= Insurance Test Match: Day Two

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड (England) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बनाए। सैरेल एर्वी 12 और डीन एल्गर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को पारी से हार बचाने के लिए अभी 241 रन चाहिए।

Ad

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत में जॉनी बेयरस्टो का विकेट गंवा दिया। वह 49 रन बनाकर आउट हो गए। जैक क्रॉली भी 38 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से बेन फॉक्स और बेन स्टोक्स ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया और रन भी लगातार बनाए। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए बड़ी शतकीय भागीदारी की। इस दौरान इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक जमाए और इंग्लैंड की टीम को बड़ी बढ़त लेने में मदद की। बेन स्टोक्स 103 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ब्रॉड और रॉबिन्सन ने 21 और 17 रन बनाए। बेन फॉक्स अंत तक क्रीज पर बने रहे और आउट नहीं हुए। वह 113 रन बनाकर नाबाद लौटे और इंग्लैंड की पहली पारी 415 रनों पर समाप्त हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए नॉर्टजे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके। इस तरह इंग्लैंड को 264 रनों की बड़ी बढ़त मिली।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर और सैरेली एर्वी खेलने के लिए आए। दोनों ने स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23 रन था। पारी से हार बचाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 241 रन चाहिए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications