इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल रद्द होने के बाद तीसरे दिन को लेकर आया बड़ा अपडेट

cricket cover image

इंग्लैंड (England) की क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा देश में हो रहे अन्य खेलों को भी रद्द किया गया था। अब शनिवार को खेलों को लेकर अपडेट आया है। तीसरे दिन का खेल शनिवार को होगा।

Ad

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि प्रत्येक मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा, और सभी खिलाड़ी और कोच काले रंग की पट्टी पहने होंगे। यह निर्णय सरकार की सिफारिशों का पालन करता है जिसने राष्ट्रीय शोक घोषित किया हुआ है। इसके लिए एक अडवाइजरी भी जारी हुई।

इससे पहले तीसरे टेस्ट मैच को लेकर शुरू से ही बाधा उत्पन्न हुई। पहले दिन का खेल भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। कई बार के निरीक्षण के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो पहले दिन का खेल समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया। पहले दिन कोई गेंद नहीं डाली गई। इसके बाद दूसरे दिन का खेल क्वीन के निधन की वजह से रद्द कर दिया गया। अब तीसरे दिन टेस्ट शुरू होगा। इसके अलावा काउंटी क्रिकेट और अन्य गेम भी खेले जाएंगे।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने जीत हासिल की थी। वहीँ इंग्लैंड ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीसरा मैच निर्णायक की भूमिका में है। ऐसे में देखना होगा कि बचे हुए दिनों में क्या घटित होता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications