मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में वापसी का किया ऐलान, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

India v Australia - 2nd ODI
मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो अगले आईपीएल में जरूर खेलना चाहेंगे। मिचेल स्टार्क के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए आईपीएल में खेलना सही रहेगा और इसी वजह से वो अगले सीजन से वापसी कर सकते हैं।

वहीं मिचेल स्टार्क के आईपीएल में वापसी का ऐलान करने के बाद से ही ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लगभग हर एक टीम के फैंस उन्हें अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए देख रहे हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस का कहना है कि अगर स्टार्क उनकी टीम में आ गए तो फिर स्टार्क, आर्चर और बुमराह की खतरनाक तिकड़ी बन जाएगी जिसका सामना करना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं फैंस ने ट्विटर पर किस तरह के रिएक्शन दिए।

मिचेल स्टार्क की आईपीएल में वापसी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

सोचिए अगर मिचेल स्टार्क मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए तो फिर टीम का पेस अटैक कितना खतरनाक हो जाएगा। आकाश मधवाल के बैकअप के साथ ये ड्रीम अटैक होगा।
क्या आप मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं ?
मैंने सुना है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होंगे। दिल्ली कैपिटल्स आप उन्हें खरीद सकते हैं।
स्टार्क, आर्चर और बुमराह...मुंबई इंडियंस का अटैक जबरदस्त हो जाएगा।
मिचेल स्टार्क ने दोबारा आईपीएल में खेलने का फैसला किया है और कई टीमें उन्हें खरीदना चाहेंगी। खासकर आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की निगाहें उनके ऊपर जरूर होंगी।
मिचेल स्टार्क के लिए आईपीएल 2024 में बेस्ट चांस राजस्थान रॉयल्स के साथ है, क्योंकि वे जेसन होल्डर समेत कुछ प्लेयर्स को रिलीज करने वाले हैं। सनराइजर्स ने अगर हैरी ब्रूक को रिलीज किया तो फिर उनके चांस हो सकते हैं। वहीं सीएसके ने अगर बेन स्टोक्स को रिलीज किया तो फिर वो स्टार्क को ले सकते हैं।
अगर मिचेल स्टार्क लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा बन जाते हैं तो फिर मेरी ड्रीम लाइन-अप इस तरह होगी।
मिचेल स्टार्क की कमी केकेआर टीम में थी।

Quick Links