IPL 2025: मुंबई इंडियंस की नई जर्सी आई सामने! फैंस को नहीं आई पसंद; जमकर उड़ाया मजाक 

Neeraj
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Mumbai Indians new jersey viral picture: मुंबई इंडियंस एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके चाहने वाले बहुत हैं। केवल मुंबई और भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले लोग मिल जाएंगे। अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए फ्रेंचाइजी लगातार सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ करती ही रहती है। कई बार उनके द्वारा की गई चीजें फैंस को पसंद आती हैं और वे इसका लुत्फ लेते हैं, लेकिन कई बार कहानी एकदम उलटी हो जाती है। फैंस को फ्रेंचाइजी द्वारा की जाने वाली चीजें कई बार पसंद या समझ नहीं आती है और इसके विरोध में वे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में हुआ है।

Ad

मुंबई इंडियंस को काफी करीब से फॉलो करने वाले एक फैन ने एक्स पर एक फोटो पोस्ट की जिसके कैप्शन में उन्होंने टीम की जर्सी लॉन्च होने की बात कही और इस जर्सी को एकदम वाहियात बताया। उनके 60 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और देखते ही देखते उनका पोस्ट काफी लोगों तक पहुंच गया। सभी ने फ्रेंचाइजी को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया क्योंकि ये जर्सी उन्हें पसंद नहीं आ रही है। आइए पहले देखते हैं फैंस के कुछ मजेदार रिएक्शन, फिर आपको बताते हैं पूरा माजरा।

Ad
Ad

(यदि ये जर्सी फाइनल हो चुकी है तो फिर ये मुंबई की सबसे वाहियात जर्सी होगी। काफी फीकी दिख रही है और इसमें रॉयल्टी तो है ही नहीं।)

Ad

(2020 के बाद से ये मुंबई की आदत बन गई है कि वे हर बार ऐसी ही घटिया जर्सी निकालेंगे।)

Ad

(पूरी दुनिया में सबसे अधिक पैसों में से एक होने के बावजूद IPL फ्रेंचाइजी एक अच्छा डिजाइनर नहीं ला पाती हैं। कला की बहुत ही खराब पहचान, कई सारी लोकल टेनिस बॉल टीमें भी इनसे अच्छी जर्सी पहनकर खेलते हैं।)

जानिए क्या है हकीकत

फैंस ने लगातार कमेंट करना तो शुरू कर दिया, लेकिन किसी ने भी पोस्ट की असलियत का पता नहीं लगाया। दरअसल यह जर्सी लॉन्च इवेंट नहीं होकर स्पॉन्सर लॉन्च इवेंट था। फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जुड़े नए प्रायोजकों को जर्सी में जगह देते हुए लोगों के सामने लाया है। जिस टी-शर्ट पर प्रायोजकों के नाम छपे थे उसे ही लोगों ने ऑफिशियल जर्सी समझ लिया। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि यही जर्सी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आईपीएल 2025 में पहने नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications