स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पुरानी तस्वीरें, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार; किसी ने कहा आरसीबी क्वीन, तो किसी ने नेशनल क्रश

स्मृति मंधाना की फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/smriti_mandhana)
स्मृति मंधाना की फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/smriti_mandhana)

Fans showered love on Smriti Mandhana Throwback Pictures: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ी स्मृति मंधाना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी स्टार हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करती हैं और पिछले साल टाइटल भी जीता था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेली हैं, जिनके चलते उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है। इसके अलावा, उनकी खूबसूरती की चर्चा भी हमेशा होती रहती है।

Ad

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। फैंस कई बार खूबसूरती के चलते उन्हें सलाह दे चुके हैं कि बॉलीवुड में ट्राई करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मृति मंधाना का कनेक्शन बॉलीवुड से भी है, जी हां स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर हैं। इसी बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

स्मृति मंधाना की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

बुधवार शाम स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में मंधाना ने पिंक कलर का सूट पहन रखा है। पिंक सूट में जरी की कढ़ाई मंधाना की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रही है।

Ad

फैंस मंधाना की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई मंधाना को आरसीबी क्वीन बता रहा है तो कोई नेशनल क्रश। फैंस हार्ट इमोजी शेयर कर मंधाना की खूब तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/smriti_mandhana)
फैंस ने लुटाया प्यार (photo credit: instagram/smriti_mandhana)

वहीं स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया हुआ है, कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। स्मृति और पलाश साल 2019 से ही रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप की पांचवीं वर्षगांठ भी मनाई थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications