न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया, धुआंधार शतक के साथ छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड

New Zealand v Pakistan - Men
New Zealand v Pakistan - Men's T20 Game 3

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन इन (Finn Allen) दिनों काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज (NZ vs PAK) में हर एक मैच में वो तूफानी पारी खेल रहे हैं। तीसरे टी20 मुकाबले में भी फिन एलेन ने काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात करते हुए बेहतरीन तरीके से शतक लगा दिया। फिन एलेन ने 62 गेंद पर 5 चौके और 16 छक्के की मदद से 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन फिन एलेन ने उनका ये निर्णय पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। मैदान में आते ही उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी। इसी वजह से न्यूजीलैंड ने 14 ओवर खत्म होने से पहले ही 150 से ज्यादा रन बना दिए।

फिन एलेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सि्र्फ 48 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 62 गेंद पर 5 चौके और 16 छक्के की मदद से 137 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में ये सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले रिकॉर्ड पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम के नाम था जिन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 72 गेंद पर 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन फिन एलेन ने अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंचे फिन एलेन

इसके अलावा फिन एलेन ने अपने 16 छक्कों के साथ भी एक नया रिकॉर्ड बना लिया। अब वो टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने भी एक टी20 पारी में 16 छक्के लगाने का कारनामा किया था। अब फिन एलेन ने भी ये कारनामा कर दिखाया है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now