विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये खास वीडियो

virat kohli
विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने (photo credit: instagram/ anushkasharma, x.com/virat_kohli_18_club))

Virat Kohli-Anushka Sharma with Akaay Viral Video: क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने और इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, अक्सर अपने परिवार के साथ घूमते हुए स्पॉट किया जा रहा है। विराट इस वक्त लाइमलाइट से दूर लंदन में हैं। वहीं वह अपने बच्चों को भी मीडिया के सामने लाने से अक्सर बचते रहते हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली अपने बेटे अकाय के साथ लंदन में एक फ्लावर शॉप पर स्पॉट हुए। उनके बेटे अकाय की पहली झलक पाने के लिए फैंस ने जमकर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया।

Ad

एक्स पर शेयर किया वीडियो

विराट कोहली का यह वीडियो एक्स पर Virat_Kohli_18_Club आईडी (फैन पेज) से शेयर किया गया। इस वीडियो में विराट कोहली फ्लावर शॉप पर अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं। वहीं पास में अनुष्का शर्मा भी खड़ी हुई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं फैंस ढेरों लाइक और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Ad

काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के समय और उसके बाद कई महीने लंदन में बिताए। अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। वहीं काफी समय से अनुष्का लाइमलाइट से दूर हैं। अनुष्का और विराट ने लंदन में अपना नया घर लिया है। वह अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है। आगामी श्रीलंका सीरीज में भी उनके वनडे में वापसी करने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में लिया था भाग

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अभी हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें विराट और अनुष्का ने यूनियन चैपल में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लिया।अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्ण दास को टैग करते हुए कीर्तन की तस्वीरें भी साझा की थी।

Ad

नीम करोली बाबा के भक्त हैं अनुष्का और विराट

विराट और अनुष्का पिछले साल भी लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। आपको बता दें कि कृष्ण दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और संगीत के लिए जाने जाते हैं। कृष्ण दास ने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी। बाद में वह नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों भी नीम करोली बाबा के भक्त हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications