दुनिया के सिर्फ 5 खिलाड़ी जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट में चार भारतीय शामिल

England v India - 2nd Rothesay Test Match: Day Two - Source: Getty
England v India - 2nd Rothesay Test Match: Day Two - Source: Getty

Double Hundreds By Batsmen in Both Test And ODIs: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में अक्सर पहले दोहरा शतक लगते दिखते थे। लेकिन 2010 में पहली बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बल्ले से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक निकला। उसके बाद कई भारतीय और दुनियाभर के खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ना शुरू कर दिया। टेस्ट में एक समय दोहरा शतक लगना आम बात हो गई थी। मगर क्या आपको पता है कि वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ पांच खिलाड़ी ही हुए हैं। खास बात यह है कि इसमें चार भारतीय शामिल हैं और एक नाम विदेशी खिलाड़ी का है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट कौन-कौन से वो पांच खिलाड़ी हैं:-

Ad
Ad

5- सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सामने हर रिकॉर्ड बौना नजर आता था। वही थे जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। वनडे इतिहास का यह दोहरा शतक था। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर के बल्ले से 6 बार टेस्ट क्रिकेट में भी डबल सेंचुरी निकली थी। उनके आंकड़ों ने ही उन्हें क्रिकेट की दुनिया में भगवान की उपाधि दिलाई थी।

4- वीरेंद्र सहवाग

सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट की दुनिया में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाकर कमाल किया था। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में भी छह दोहरे शतक लगाए जिनमें से दो को उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी में तब्दील किया था। वीरू की मुल्तान वाली ट्रिपल सेंचुरी ने ही उन्हें मुल्तान के सुल्तान की उपाधि दिलवाई थी।

3- क्रिस गेल

दुनियाभर में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल को अक्सर व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही कमाल करते देखा गया है। मगर क्या आपको पता है कि उनके नाम टेस्ट में भी तीन डबल सेंचुरी दर्ज हैं। साथ ही वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गेल ने 215 रन की पारी खेली थी और अपनी पहली व्हाइट बॉल डबल सेंचुरी भी जड़ी थी।

2- रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रोहित शर्मा का भी नाम इस खास लिस्ट में शामिल है। वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम सर्वाधिक 264 रन का रिकॉर्ड दर्ज है जो आज तक नहीं टूटा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल तीन दोहरे शतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट में भी भारत के पूर्व टेस्ट और टी20 कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में 212 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

1- शुभमन गिल

भारत के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नया नाम इस लिस्ट में जुड़ा है। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई 2025 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में शानदार दोहरा शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। इससे पहले वह अपने वनडे करियर के शुरुआती फेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2023 में दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 149 गेंदों पर हैदराबाद में 208 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वह भारत के चौथे और दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में डबल सेंचुरी लगाई।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications