जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/22838-15408997260543-800.jpg 1920w)
आईपीएल के दसवें सीजन में जयदेव उनादकट ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए 24 विकेट चटकाए थे। यही वजह रही कि 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े ग्यारह करोड़ रूपये में खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें भी उन्हें खरीदना चाहती थी लेकिन बाजी रॉयल्स ने मारी। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने खूब रन लुटाए। 15 मैचों में उन्होंने 486 रन दिए और महज 11 विकेट प्राप्त किये।
हालांकि हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी के मैचों में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें रिलीज कर नीलामी पूल में डाल सकती है। इसके अलावा कम राशि देकर उन्हें वापस भी खरीदा जा सकता है। इस बार उनकी बोली ज्यादा लगने की उम्मीदें बेहद कम ही नजर आ रही है। ऐसे में रॉयल्स किसी अन्य खिलाड़ी को भी उनकी जगह खरीद सकती है।