मुरली विजय (चेन्नई सुपरकिंग्स)
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/9e089-15408996544269-800.jpg 1920w)
मुरली विजय को पिछले साल अपनी घरेलू टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ की राशि में खरीदा था। हालांकि उन्हें तब बड़ा झटका लगा था जब टीम प्रबन्धन ने ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए शेन वॉट्सन, फाफ डू प्लेसी और अम्बाती रायडू को जिम्मेदारी दी। उन्हें पूरे सीजन में महज एक मुकाबला खेलने का मौका मिला। किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध खेलते हुए इस मैच में उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए।
विजय का आईपीएल करियर लगभग खत्म नजर आता है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया था। इसके बाद विंडीज के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला था। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी अपनी राशि का उपयोग किसी अन्य युवा खिलाड़ी पर खर्च करने के उद्देश्य से विजय को रिलीज कर सकती है।