लता मंगेशकर से दिल लगा बैठे थे ये भारतीय क्रिकेटर, घरवालों ने नहीं स्वीकारा रिश्ता; फिर नहीं की कभी शादी 

राज सिंह
लता मंगेशकर और राज सिंह की तस्वीर photo credit: instagram/lata_mangeshkar,, x.com/ WTKQuiz)

Raj Singh Dungarpur And lata Mangeshkar unheard love story: भारतीय क्रिकेटर्स के देशभर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं, जिसकी वजह से क्रिकेटर्स तो सुर्खियों में रहते ही हैं। इसी के साथ उनकी वाइफ, गर्लफ्रेंड और अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती है। इसी कड़ी में आपको ऐसे भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिनका दिल मशहूर सिंगर लता मंगेशकर पर जा अटका था।

Ad

डूंगरपुर राजघराने के राज सिंह और लता मंगेशकर की दोस्ती जग जाहिर है। उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के अफेयर की खबरें उस वक्त सुर्खियों में थीं। उनका यह प्यार परवान तो नहीं चढ़ पाया लेकिन दोनों ने आजीवन कुंवारे और दूर रहकर इसे अमर कर दिया। आपको क्रिकेटर राज सिंह और लता मंगेशकर की लव स्टोरी के कुछ किस्सों के बारे में बताएंगे।

राज सिंह और लता मंगेशकर के अफेयर के चर्चे

राज सिंह स्कूल समय से ही क्रिकेट के शौकीन थे और लता मंगेशकर की आवाज के दीवाने थे। दूसरी तरफ लता मंगेशकर का संगीत की दुनिया में बड़ा नाम था। संगीत के साथ-साथ वह क्रिकेट की भी दीवानी थीं। राज सिंह को संगीत पसंद था और लता मंगेशकर को क्रिकेट, जिसकी वजह से दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा था।

Ad

साल 1959 में राज सिंह लॉ करने के लिये मुंबई गए थे। राज सिंह 1955 से ही राजस्थान रणजी टीम से जुड़ गए थे। सबसे पहले राज सिंह की मुलाकात लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर से हुई थी, दोनों क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे से मिले थे। वे अक्सर राज सिंह को अपने साथ घर लेकर जाते थे। वहीं पर राज सिंह की लता मंगेशकर से पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही राज सिंह ने अपना दिल लता मंगेशकर को दे दिया था। पहली मुलाकात के बाद से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और फिर मुलाकात भी होने लगी।

राज सिंह के परिवार को यह रिश्ता पसंद नही था

दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं, लेकिन राजपरिवार इस बात के लिये राजी नहीं था। वह किसी साधारण परिवार की लड़की से अपने बेटे की शादी नहीं कराना चाहते थे। वह चाहते थे कि राजपरिवार की लड़की ही बहू बननी चाहिए। हालांकि राज सिंह अपने परिवार की जिद के आगे झुक गये लेकिन बाद में उन्होंने भी शादी नहीं की। उन्होंने अपना पूरा जीवन कुंवारा रहकर ही बिताया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications