'अब मैं एकदम फिट और स्वस्थ हूं...',विनोद कांबली ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

विनोद काबंली
विनोद कांबली और उनके दोस्त (photo credit: instagram/vinodkambli2016, x.com/RSingh6969a)

Indian Cricketer Vinod Kambli health update: भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। अभी हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विनोद कांबली लड़खड़ाते हुए चल रहे थे। जिसे देख उनके फैंस हैरान हो गए थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि वह विनोद कांबली ही हैं। उस वीडियो में विनोद कांबली हैं या नहीं लेकिन फिलहाल उनकी तबियत सही नहीं है। इसी कड़ी में विनोद कांबली का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह तबियत के बारें में बता रहे हैं।

Ad

विनोद कांबली ने अपने दोस्तों के साथ बिताया वक्त

आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली वायरल वीडियो में स्वस्थ दिख रहे हैं। वीडियो में कांबली के साथ उनके स्कूल के दोस्त रिकी कोउटो और अपंयार मार्कस कोउटो भी दिख रहे हैं। विनोद कांबली अपने दोस्तों से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कांबली ने अपने दोस्तों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत भी की।

मैं बिल्कुल ठीक हूं- विनोद कांबली

वीडियो में कांबली फिट और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब मार्कस ने उनसे पूछा कि आप कैसे हैं तो काबंली ने उत्तर देते हुए कहा कि मै एकदम ठीक हूं बिल्कुल स्वस्थ हूं। उन्होंने थम्ब का इशारा करते हुए सबकुछ सही बताया। उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'भगवान की दया से मैं ठीक हूं और फिट हूं।'

Ad

1991 से 2000 तक भारतीय टीम के लिए खेला

आपको बता दें कि कांबली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1991 से 2000 तक खेला है। इस दौरान उन्होंने 104 वनडे में 1247 और 17 टेस्ट मैच में 1084 रन बनाए। विनोद कांबली ने आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेला था।

2013 में गाड़ी ड्राइव करते समय आया था हार्ट अटैक

विनोद कांबली की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है। जिसकी खबरें लगातार आ रही हैं। गौरतलब है कि विनोद कांबली को 2013 में मुंबई में गाड़ी ड्राइव करते वक्त हार्ट अटैक आ गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications