फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में देख सकेंगे भारतीय टीम की विक्ट्री परेड; जानिए वानखेड़े स्टेडियम में कैसे मिलेगी एंट्री

South Africa v India: Final - ICC Men
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम

Indian Team Victory Parade: वतन वापसी के बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की जश्न की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली में आज पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ी खुशी से झूमते हुए नजर आए थे। भारतीय टीम ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी भाग लिया। इस समारोह के बाद भारतीय टीम स्पेशल फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुई है। मुंबई में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत लिए खास जश्न की तैयारी की गई है। भारतीय टीम मुंबई में विक्ट्री परेड करते नजर आएगी। इस विक्ट्री परेड को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, फैंस विक्ट्री परेड और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले खास कार्यक्रम में फ्री में एंट्री ले पाएंगे।

Ad

फ्री में फैंस कर सकेंगे वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री

भारतीय टीम शाम पांच बजे से नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड करेगी। विक्ट्री परेड के दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी औऱ सपोर्ट स्टाफ मौजूद होंगे जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा थे। विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए फैंस का हूजूम मुंबई के सड़कों पर अभी से जमा होने लगा है। हजारों की संख्या में फैंस भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम के इस खास कार्यक्रम में फैंस फ्री में एंट्री कर सकेंगे। वानखेड़े स्टेडियम के गेट नंबर 2,3 और 4 से फैंस की एंट्री स्टेडियम के अंदर होगी। एंट्री की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। भारतीय टीम के स्टेडियम में आने के बाद एंट्री गेट को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो भी फैंस भारतीय टीम की जीत के जश्न में शामिल होना चाहते हैं वह वानखेड़े स्टेडियम में जल्द से जल्द पहुंच जाए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने भी फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए वानखेड़े स्टेडियम के कार्यक्रम के बारे में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। मुंबई में भारतीय टीम के जश्न को शानदार बनाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। फैंस अब जल्द से जल्द भारतीय टीम को विक्ट्री परेड करते हुए देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications