मिचेल मार्श को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सम्मान, स्टीव स्मिथ को नहीं दिया गया कोई भी अवार्ड 

2024 Cricket Australia Awards
2024 Cricket Australia Awards

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपने वार्षिक अवार्ड की घोषणा बुधवार, 31 जनवरी को एक शानदार समारोह के साथ की। इस समारोह में सभी प्रमुख पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ी साथ में नजर आये और जबरदस्त माहौल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल हासिल किया, वहीं महिला वर्ग में एश्ली गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने बेलिंडा क्लार्क अवार्ड जीता। ये दोनों ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सबसे खास अवार्ड हैं।

मिचेल मार्श ने अपने करियर में पहली बार एलन बॉर्डर मेडल जीता है और वह साल 2000 के बाद से विजेता बनने वाले 14वें खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा चार बार यह मेडल अपने नाम किया है। मार्श ने 223 वोट के साथ इस अवार्ड को जीतने के लिए पैट कमिंस को पछाड़ा, जो 144 वोट हासिल कर पाए।

22 जनवरी, 2023 से लेकर 9 जनवरी, 2024 की वोटिंग अवधि के दौरान मार्श ने छह टेस्ट में 66 की औसत से 594 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में, उन्होंने 47.66 की औसत से 858 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.94 का रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी शानदार T20I सीरीज के दौरान तीन पारियों में से दो में क्रमशः 92* और 79* रन बनाए थे। इसका भी उन्हें फायदा हुआ होगा।

पुरुष वर्ग में ऑफ स्पिनर नाथन लायन को शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, मिचेल मार्श वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बनने में भी कामयाब रहे। तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ़ ने T20I प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। महिला वर्ग में एलिस पेरी को वनडे और T20I प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

आइये नजर डालते हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक अवार्ड के विजेताओं की लिस्ट पर:

एलन बॉर्डर मेडल: मिचेल मार्श

बेलिंडा क्लार्क अवार्ड: एश्ली गार्डनर

शेन वॉर्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: नाथन लायन

पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: मिचेल मार्श

महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: एलिस पेरी

पुरुष T20I प्लेयर ऑफ द ईयर: जेसन बेहरानडॉर्फ़

महिला T20I प्लेयर ऑफ द ईयर: एलिस पेरी

पुरुष डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर: कैमरन बैनक्रॉफ्ट

महिला डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर: एलिस विलानी और सोफी डे

ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फर्गस ओ'नील

बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एम्मा डी ब्रो

BBL प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: मैथ्यू शॉर्ट

WBBL प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट: चमारी अट्टापट्टू

Quick Links

App download animated image Get the free App now