ऋषभ पंत की बहन की शादी में एकसाथ दिखे गौतम गंभीर और एम एस धोनी, फैंस ने लिए मजे; वर्ल्ड कप के छक्के का किया जिक्र

धोनी और गंभीर लम्बे समय बाद एक साथ नजर आए हैं (Pc: X@mufaddal_vohra)
धोनी और गंभीर लम्बे समय बाद एक साथ नजर आए हैं (Pc: X@mufaddal_vohra)

Fans React on Gautam Gambhir and MS Dhoni Viral Photo: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत 12 मार्च को शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में और फंक्शन मसूरी के प्रसिद्ध होटल में पूरे हुए। इसमें ऋषभ पंत के करीबी रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेट जगत के भी कई खिलाड़ी भी शामिल हुए।

Ad

शादी के दौरान की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इस दौरान एक तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरीं, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और गौतम गंभीर साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पंत, उनकी मां-बहन और उनके जीजा भी दिख रहे हैं। फैंस लम्बे समय बाद धोनी और गंभीर को एक ही फ्रेम में देखकर हक्के-बक्के रह गए।

दरअसल, गंभीर और धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के दो अहम सदस्य रह चुके हैं। भारत को 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत दिलाने में इन दोनों खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही थी। दोनों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया था। उस मैच में धोनी ने छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया था। इस बात में कोई शतक नहीं है कि दोनों खिलाड़ी उस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे थे, लेकिन ज्यादातर मौकों पर धोनी को जीत का ज्यादा क्रेडिट दिया जाता रहा है।

इसी वजह से गंभीर और धोनी के रिश्तों के बीच खटास पैदा हो गई। गंभीर ने धोनी को लेकर कुछ बयान भी दिए हैं, जो नापसंद किए गए थे।

Ad

लम्बे समय बाद दोनों पूर्व खिलाड़ियों को एक साथ कहीं देखा गया है। इसी से फैंस काफी खुश भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद शायद खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर फैंस के मजेदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।

एमएस धोनी और गौतम गंभीर की वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शंस

Ad

(गंभीर और धोनी एक साथ कैसे।)

Ad
Ad

(आज तो GG पूछ ही लेगा कि वर्ल्ड कप किसने जिताया था।)

Ad

(पंत ने इन दोनों को इकट्ठा कर दिया।)

Ad

(क्या बात है आज दोनों साथ में।)

Ad

गौरतलब हो कि पंत की बहन की शादी में धोनी काफी एन्जॉय करते नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह सुरेश रैना और अन्य लोगों के साथ डांस करते देखे गए थे।

धोनी अब जल्द ही आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसमें वो एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा होंगे। दूसरी तरफ, गंभीर की बात करें तो उनकी कोचिंग में हाल ही में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल जीता।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications