ग्लेन मैक्सवेल की बैटिंग को लेकर गौतम गंभीर का बयान

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें 14 करोड़ से भी ज्यादा रूपये में आरसीबी (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर और पावर-हिटर का आईपीएल 2020 खराब रहा और इसे भूलकर आगे बढ़ने के अलावा कोई अन्य रास्ता भी नहीं था। इस बार खेले गए दो मैचों में उनके बल्ले से रन आए हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने गेलं मैक्सवेल को लेकर अहम बयान दिया है।

Ad

गौतम गंभीर ने कहा कि यह आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने उस पर बहुत पैसा खर्च करने के अलावा भरोसा बनाए रखा। अच्छा है कि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी तरह की है। वह उनकी पहली पारी से जारी है। यह एक महत्वपूर्ण पारी थी (SRH के खिलाफ)। यह एक आसान विकेट था, खासकर राशिद खान के खिलाफ और वह (मैक्सवेल) बहुत होशियार भी थे।

ग्लेन मैक्सवेल की पारी रही अहम

ग्लेन मैक्सवेल ने एक ऐसे विकेट पर 3 छक्के और 5 चौके लगाए जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अधिकांश बल्लेबाज बल्ले से रन बनाने के लिए जूझते रहे। विराट कोहली और मैक्सवेल ने बीच के ओवरों में एक महत्वपूर्ण रुख अपनाया। आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ 6 रन से मैच जीत लिया।

मुंबई के खिलाफ आईपीएल की शुरुआत में ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए थे। इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ वह अलग रंग में नजर आए। जहाँ अन्य बल्लेबाज आउट हो रहे थे, वहीँ मैक्सवेल ने क्रीज का एक छोर पकड़कर रखा। उन्होंने 59 रनों की अहम पारी खेलकर आरसीबी का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। इससे गेंदबाजों को को डिफेंड करने के लिए कुछ मौका मिला और इसका फोड़ा भी उन्होंने उठाया।

अब तक इस सीजन के दोनों मैचों में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की है। मुंबई को हराने के बाद उन्होंने हैदराबाद को भी करीबी अंतर से पराजित किया।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications