IPL 2020: शिखर धवन को लेकर गौतम गंभीर का बयान

शिखर धवन
शिखर धवन

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए इस आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। शिखर धवन ने लगातार दो शतक जड़ने का अनोखा कारनामा इस आईपीएल में किया जो कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया। इस उपलब्धि के बारे में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बयान आया है। गौतम गंभीर ने शिखर धवन की इस उपलब्धि को काफी बड़ा मानते हुए कहा कि दिल्ली को उनकी इस तरह की बल्लेबाजी की जरूरत भी थी।

गौतम गंभीर ने कहा कि शिखर धवन के लगातार शतक ऐसे समय में आए जब दिल्ली कैपिटल्स को जरूरत थी। गंभीर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लगातार दो शतक आना एक बड़ी बात है। यह बल्लेबाज अभी बेहतरीन फॉर्म में है जो एक अच्छी बात है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन की फॉर्म उन्होंने फायदेमंद बताई।

शिखर धवन की फॉर्म काफी अच्छी है

शिखर धवन ने दो शतक लगातार जड़े लेकिन इससे पहले भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। दो अर्धशतक वह इससे पहले लगा चुके थे। शिखर धवन की फॉर्म के कारण ही कुछ मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत मिली है। शिखर धवन ने 12 मैचों में 471 रन अपने नाम किये हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में उम्दा खेल अब तक दिखाया है। दोनों ने टीम को आगे लेकर जाने का भरपूर प्रयास किया है और सफल भी इसमें रहे हैं। देखना होगा कि टीम प्लेऑफ़ में कब पहुँचती है और बाद में कैसी रणनीति उनकी रहती है।

शिखर धवन
शिखर धवन

दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ सीजन उम्दा खेल दिखाया है लेकिन खिताबी जीत उन्हें अब तक नहीं मिल पाई है। आरसीबी की तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी कभी खिताब नहीं जीता है। इस सीजन दिल्ली के पास खिताब हासिल करने का पूरा मौका है। देखना होगा कि यह टीम कितना आगे तक जाती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now