IPL 2020: गौतम गंभीर ने शशि थरूर को दिया जवाब, धोनी से की थी संजू सैमसन की तुलना

गौतम गम्भीर
गौतम गम्भीर

गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है। संजू सैमसन की आईपीएल में बेहतरीन पारी के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। इसके बाद गौतम गंभीर ने शशि थरूर से कहा कि उन्हें कोई अगला बनने की जरूरत नहीं बल्कि वह संजू रहेंगे। गौतम गंभीर ने शशि थरूर के ट्वीट का जवाब दिया। शशि थरूर ने संजू सैमसन को अगला धोनी करार दिया था।

शशि थरूर ने कहा कि मैं संजू सैमसन को एक दशक से जानता हूँ और वह 14 साल के थे तब उन्हें कहा था कि वह एक दिन अगले महेंद्र सिंह धोनी होंगे। वह दिन यहाँ है। आईपीएल में इन दो पारियों के बाद आप जानते हैं कि एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी आ गया है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2020: अंतिम 2 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

गौतम गंभीर ने दिया जवाब

संजू सैमसन को कोई अगला बनने की जरूरत नहीं है। वह भारतीय क्रिकेट के संजू सैमसन रहेंगे। शशि थरूर के ट्वीट को कोट करते हुए गौतम गंभीर ने यह बात लिखी है। शशि थरूर की बात का श्रीसंत ने भी जवाब दिया और कहा कि वह अगले धोनी नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं। उन्हें 2015 से रेगुलर खेलना चाहिए था। कृपया उनकी तुलना न करें, उन्हें मौका मिलेगा तो देश के एक दिन ऐसे खेलेंगे।

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने पिछले दो आईपीएल में दो अर्धशतक जड़े हैं और राजस्थान रॉयल्स की जीत में अपना अहम योगदान दिया है। संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अद्भुत क्लास दिखाई है। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शारजाह में खेलते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों मैचों में जीत हासिल कर राजस्थान रॉयल्स ने इस आईपीएल में अपनी दावेदारी प्रकट की है।

संजू सैमसन ने पहले भी आईपीएल में पहले भी बेहतर खेल दिखाया है। उनके नाम आईपीएल में शतक भी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए भी संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोलता था। विकेट के पीछे भी उनका काम बेहतरीन है।

Quick Links