गौतम गंभीर और सलमान खान के बीच है खास रिश्ता, जानिए दोनों का कनेक्शन

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर और सलमान खान की तस्वीर (photo credit: instagram/beingsalmankhan,gautamgambhir55)

Gautam Gambhir and Salman Khan connection: किक्रेट और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता है। क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं, कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना हमसफर भी बनाया है। जब भी किसी ऐसे कपल की बात होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जुबां पर जरूर आता है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी बॉलीवुड से बच नहीं पाए हैं। शायद ही आपको पता हो कि गौतम गंभीर और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान के बीच खास रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं।

Ad

गौतम गंभीर और सलमान खान का आपस में क्या है कनेक्शन?

गौतम गंभीर और सलमान खान के बीच डायरेक्ट खास रिश्ता नहीं है, लेकिन इन दोनों के बीच परिवार की वजह से कनेक्शन है। गंभीर और सलमान के बीच उनकी बहनों की वजह से रिश्तेदारी है। दरअसल गंभीर की चचेरी बहन राधिका की जिस घर में शादी हुई है, उसी घर में सलमान की बहन अर्पिता की भी शादी हुई है।

Ad

याद दिला दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। वहीं आयुष के बड़े भाई आश्रय शर्मा की शादी गंभीर की बड़ी बहन राधिका से हुई है। हिंदू समाज के अनुसार इस रिश्ते के आधार पर गंभीर की बहन राधिका, रिश्ते में सलमान की बहन अर्पिता की जेठानी हुईं। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घराने से तालुल्क रखने वाले एक ही घर में गौतम गंभीर और सलमान खान की बहनों की शादी हुई है। इस वजह से गंभीर और सलमान भी आपस में रिश्तेदार हुए।

धोनी के रिश्तेदार बॉलीवुड एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड

गौतम गंभीर और सलमान खान के अलावा और भी क्रिकेटर्स हैं, जिनकी रिश्तेदारी बॉलीवुड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के कजिन ब्रदर हैं। कबीर को कई मौकों पर धोनी के साथ भी देखा गया है। खबरें है कि कृति और कबीर जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस रिश्ते के आधार पर धोनी के साले की पत्नी कृति बनेंगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications