'अब मजा आएगा ना...,' गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही फैंस के बीच खुशी की लहर; देखें वायरल Memes

Neeraj
गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच
गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

Gatuam Gambhir Team India new Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में ख़िताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया में नए हेड कोच की एंट्री हो गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर अब इस जिम्मेदारी को संभालेंगे, जिसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने मंगलवार को की।

गंभीर के टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद टीम इंडिया का कोच बनना तय था। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही उनके कोच बनने की पुष्टि काफी हद तक हो गई थी, बस घोषणा होना बाकी था। बता दें कि गंभीर से पहले राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच थे, जिनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के साथ ही पूरा हो गया था।

गंभीर श्रीलंका दौरे से अपनी ड्यूटी को संभालेंगे। वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी के भारतीय टीम के कोच बनने से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

गौतम गंभीर के टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर आए रिएक्शंस पर एक नजर

(गौतम गंभीर का नेतृत्व भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया युग लेकर आएगा। आइये उनके और उनकी चुनी हुई टीम के साथ खड़े हों।)

(गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आपका समर्पण और जुनून हम सभी को प्रेरित करता है।)

(भारतीय क्रिकेट टीम का असली चैंपियन।)

(गौतम गंभीर का खिलाड़ी से लेकर मेंटर और अब मुख्य कोच बनने तक का सफर क्रिकेट के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खेल में उनके निरंतर योगदान को देखकर गर्व होता है।)

(गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। यह बहुत अच्छा फैसला हो सकता है।)

(गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बनाए जाने के साथ भारतीय क्रिकेट का एक नया युग शुरू हुआ।)

(मिलिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर से।)

(गौतम गंभीर को भारत का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गौतम गंभीर को बधाई। गौतम गंभीर मैं कामना करता हूं कि आपके कोचिंग के कार्यकाल में भारत एक और विश्व कप जीतेगा।)

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications