ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा आंकड़ा, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की 

ग्लेन मैक्सवेल 17वीं बार शून्य पर आउट हुए (Photo Credit - IPL)
ग्लेन मैक्सवेल 17वीं बार शून्य पर आउट हुए (Photo Credit - IPL)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के लिए आईपीएल 2024 (IPL) काफी खराब साबित हुआ है। अभी तक वो एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और लगातार फ्लॉप रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही मैक्सवेल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। उन्होंने अब आईपीएल में सबसे ज्यादा डक के मामले में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वो तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म कितना खराब रहा है। अगर हम ग्लेन मैक्सवेल की पिछली कुछ पारियों पर नजर डालें तो वो सुपर फ्लॉप रहे हैं और बिल्कुल भी रन नहीं बना पाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल 17वीं बार डक पर हुए आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी मैक्सवेल बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए और आईपीएल में ये 17वीं बार है जब मैक्सवेल बिना खाता खोले आउट हुए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भी 17-17 बार डक पर आउट हो चुके हैं। मैक्सवेल ने इन दोनों प्लेयर्स के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके बाद राशिद खान, सुनील नारेन, मनदीप सिंह और पियूष चावला का नंबर आता है। ये प्लेयर्स 15-15 बार आईपीएल इतिहास में डक पर आउट हो चुके हैं।

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में छह मैचों में से सिर्फ एक ही बार दहाई का आंकड़ा क्रॉस कर पाए हैं। इसी वजह से आरसीबी को लगातार हार भी मिली है। मैक्सवेल से जिस तरह की उम्मीद की जाती है कि वो आकर काफी धुआंधार पारी खेलेंगे, वैसा वो नहीं कर पाए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now