3 धाकड़ ऑलराउंडर जिन्हें MI कर सकती है IPL 2025 मेगा ऑक्शन में टारगेट

Neeraj
Photo Credit: IPL Official Website and Getty Images
Photo Credit: IPL Official Website and Getty Images

3 All-rounders MI might Target in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। आईपीएल 2025 में इस बार एमआई वापसी करना चाहेगी। इस वजह से मुंबई की टीम में आगामी सीजन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़े खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई का साथ छोड़ देंगे। वहीं, मुंबई के लिए भी अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करना मुमकिन नहीं होगा।

इस बात में कोई शक नहीं है कि ऑलराउंडर्स हर फॉर्मेट में टीम के लिए काफी अहम होते हैं। उनकी वजह से टीम का संतुलन सही रहता है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में जो ऑलराउंडर्स थे, वो अहम मौकों पर रन बनाने में सफल नहीं हो रहे थे। इस वजह से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की कोशिश इस बार मेगा ऑक्शन में कुछ उपयोगी ऑलराउंडर खरीदने की होगी। इस आर्टिकल में हम उन 3 ऑलराउंडर की बात करेंगे, जिन्हें मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है।

इन 3 धाकड़ ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस IPL 2025 मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है

3. दुनिथ वेल्लालागे

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही वनडे सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था।वेल्लालागे शानदार स्पिन गेंदबाजी करने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। वहीं, लसिथ मलिंगा एमआई के गेंदबाजी कोच हैं, तो उनके मार्गदर्शन में वेल्लालागे का खेल और भी निखरेगा जिसका फायदा मुंबई इंडियंस को मिल सकता है।

2. ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2021 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा बने हुए हैं। आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन काफी बेकार रहा था। वह फ्रेंचाइजी और फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। पूरी उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी मैक्सवेल को रिलीज कर देगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस इस खतरनाक ऑलराउंडर को भी मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। मैक्सवेल के पास टी20 क्रिकेट खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है और जिस दिन वह लय में होते हैं, तो गेंदबाजों का बच पाना मुश्किल होता है।

1. रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र आईपीएल के अपने पहले ही सीजन में छाप छोड़ने में सफल रहे थे। लेकिन सीएसके की प्राथमिकता अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करने की होगी। ऐसे में रचिन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। मुंबई की कोशिश रहेगी कि वो इस युवा ऑलराउंडर को किसी भी हालत में खरीदने से ना चुके। हालांकि, रचिन के लिए एमआई को मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now