3 बड़े खिलाड़ी जिनके लिए MI आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कर सकती है RTM कार्ड का इस्तेमाल

Neeraj
Photo Courtesy: IPL Official Website
Photo Courtesy: IPL Official Website

RTM Card Target Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के बाद से सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के कैंप पर हैं। दरअसल, आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई के स्क्वाड में काफी कुछ घटा था और टीम का प्रदर्शन भी काफी शर्मनाक रहा था। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों को रिटेन करती है, ये भी देखने वाली बात होगी। इसमें RTM कार्ड की भी भूमिका काफी अहम रहेगी, जिसकी इस बार मेगा ऑक्शन में वापसी की पूरी उम्मीद है।

हालांकि, कुछ फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ भी नजर आ रही हैं। वहीं, कई फ्रेंचाइजी इसका इस्तेमाल अपने प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए करेंगी। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्हें मुंबई इंडियंस RTM कार्ड के जरिए अपने साथ बनाए रखना चाहेगी।

3 बड़े खिलाड़ी जिनके लिए मुंबई इंडियंस IPL 2025 मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का प्रयोग कर सकती है

3. हार्दिक पांड्या

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को 4 या फिर अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलेगी। मुंबई इंडियंस भविष्य को देखते हुए तिलक वर्मा जैसे कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी रिटेन करने की योजना बना रही होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक पांड्या को रिलीज करने से पहले मुंबई की फ्रेंचाइजी दो बार सोचेगी। हालांकि, पर्स मनी बढ़ाने के लिए अगर फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करती है, तो वो उन्हें RTM कार्ड के जरिए फिर से दल का हिस्सा बना सकते हैं।

2. सूर्यकुमार यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2025 से पहले केकेआर की कप्तानी करने का ऑफर मिला है। ऐसी खबरें भी ही हैं कि केकेआर उन्हें एमआई से ट्रेड करना चाहती है। सूर्या के मुंबई से अलग होने की उम्मीदें ना के बराबर हैं, लेकिन कुछ कहा भी नहीं जा सकता। अगर सूर्या ऑक्शन में बिकने के लिए आते हैं, तो फ्रेंचाइजी उन्हें फिर से अपने साथ बनाने के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल करेगी।

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन ऐसी खबरें भी है कि इस बार रोहित की टीम बदल जाएगी। हालांकि, मुंबई फ्रेंचाइजी रोहित को इतनी आसानी से अपने से अलग होने नहीं देगी। मान लीजिये अगर किसी कारण के चलते वे हिटमैन को रिटेन नहीं कर पाते तो एमआई इस दिग्गज को ऑक्शन में RTM कार्ड के जरिए स्क्वाड में शामिल करने का मौका नहीं छोड़ेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now