IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को अपनी झोली में करने के लिए जी जान लगा देगी RCB!

Neeraj
Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Players RCB could buy in IPL 2025 Mega Auction: आरसीबी आईपीएल की शुरुआत से इस मेगा लीग का हिस्सा बनी हुई है, लेकिन अब तक उसने ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चखा। आरसीबी कई बार ट्रॉफी जीतने के नजदीक जरूर पहुंची, लेकिन हर बार चैंपियन बनने का उसका सपना चकनाचूर हुआ। आईपीएल 2025 से पहले इस साल दिसंबर में मेगा ऑक्शन होने की उम्मीद है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी भी इस बार ऑक्शन टेबल पर मौजूद होंगे।

अन्य फ्रेंचाइजी की तरह आरसीबी की भी कोशिश ऑक्शन में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को खरीदने की होगी, ताकि उसका मजबूत स्क्वाड तैयार हो सके। इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जिन्हें RCB आईपीएल 2025 में खरीदने के लिए पूरी जान लगा सकती है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जी जान लगा देगी RCB!

5. मिचेल स्टार्क

आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 24.75 लाख में खरीदा था। सीजन के दौरान प्लेऑफ मैच में सिर्फ स्टार्क का प्रदर्शन अच्छा रहा था। पूरी उम्मीद है कि केकेआर इतने महंगे खिलाड़ी को रिटेन करने की भूल नहीं करेगाी। ऐसे में आरसीबी मेगा ऑक्शन में स्टार्क को खरीदकर अपना गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करना चाहेगी।

4. फिल साल्ट

फिल साल्ट ने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनने में काफी मदद की थी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे सकता है, जिसमें 4 देसी और 2 विदेशी का विकल्प हो सकता है। ऐसे में केकेआर सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के साथ जाना पसंद कर सकती है। इस वजह से साल्ट के ऑक्शन में आने की उम्मीद रहेगी। साल्ट को खरीदना आरसीबी के लिए फायदे का सौदा होगा।

3. दुनिथ वेलालागे

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे भी इस बार मेगा ऑक्शन में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पिछले कई सीजन से आरसीबी की टीम में एक कामयाब स्पिनर की कमी खल रही है, जिसे वेलालागे पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा वह बल्लेबाजी के दौरान बड़े हिट लगाने में भी माहिर हैं।

2. हेनरिक क्लासेन

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा बने हुए हैं। क्लासेन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हर फ्रेंचाइजी खरीदना पसंद करेगी। क्लासेन के लिए भी आरसीबी को बोली लगानी चाहिए, ताकि उसका मध्यक्रम मजबूत हो सके।

1. रोहित शर्मा

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2025 में नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। आरसीबी को आगामी सीजन में एक नए कप्तान की भी जरूरत रहेगी, जिसे हिटमैन पूरा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now