हार्दिक पांड्या की Mumbai Indians से होगी छुट्टी! अब इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

हार्दिक पांड्या को किया जा सकता है रिलीज (Photo Credit - IPLT20.COM)
हार्दिक पांड्या को किया जा सकता है रिलीज (Photo Credit - IPLT20.COM)

Hardik Pandya Will Be Released From Mumbai Indians : आईपीएल 2025 के ऑक्शन को लेकर इस वक्त काफी कयास लगाए जा रहे हैं। सभी टीमें अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस टीम को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस टीम से रिलीज कर दिया जाएगा। हार्दिक पांड्या की पिछले साल ही मुंबई इंडियंस में वापसी हुई थी और उन्हें कप्तान भी बनाया गया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाएगा।

Ad

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया था। रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बना दिया गया था और इस पर काफी हंगामा मचा था। फैंस ने हार्दिक को काफी ट्रोल किया था और मुंबई इंडियंस टीम में भी दरार की खबर आई थी। ऐसी रिपोर्ट आई थी कि कुछ सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं थे। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी आईपीएल 2024 के दौरान काफी ज्यादा खराब रहा था।

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस करेगी रिलीज?

अब खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या को ना केवल मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जाएगा, बल्कि उन्हें टीम से भी रिलीज कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान बनाया जाएगा। रोहित शर्मा को कप्तानी नहीं दी जाएगी, बल्कि सूर्यकुमार यादव कप्तान बनेंगे।

Ad

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की कप्तानी पहले ही छीन चुके हैं। अब खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी वो हार्दिक पांड्या से छीन लेंगे। सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका टूर पर टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था।

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने बीच के दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। उन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले सीजन में ही टीम को खिताब जिता दिया था। इसके बाद दूसरे सीजन उनकी लीडरशिप में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि इसके बाद पिछले सीजन हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापसी की थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications