हार्दिक पांड्या हुए भावुक, मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

हार्दिक पांड्या ने काफी लम्बा पोस्ट लिखा है
हार्दिक पांड्या ने काफी लम्बा पोस्ट लिखा है

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के लिए रिटेन नहीं करने के बाद हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट लिखा है। ऑलराउंडर ने 2015 में फ्रैंचाइज़ी में शामिल होने के बाद पहली बार अपना आईपीएल अनुबंध खो दिया। मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ी रिटेन किये हैं लेकिन पांड्या ब्रदर्स को बाहर कर दिया है।

इन्स्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने लिखा कि मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा, मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्ती की है और जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुआ हूं।

पांड्या ने आगे लिखा कि यहाँ (मुंबई इंडियंस में) बड़े सपनों के साथ आया था। हम एक साथ जीते और हारे तथा एक साथ लड़े। इस टीम के लिए हर पल मेरे दिल में एक खास जगह है। कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें समाप्त होनी चाहिए लेकिन मुंबई इंडियंस मेरे दिल में है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में आने के बाद से हार्दिक पांड्या सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। किसी अन्य टीम के लिए वह अब तक नहीं खेले हैं। इस बार रिटेंशन में उन्हें और उनके भाई क्रुणाल पांड्या को बाहर कर दिया गया है। हालांकि नीलामी में मुंबई इंडियंस जरुर एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को लेने का पूरा प्रयास करेगी। मुंबई ने कुछ रणनीति के तहत ही उनको रिलीज किया होगा।

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने वापस टीम में शामिल किया है। उनके अलावा किरोन पोलार्ड को विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है। पोलार्ड भी अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। ऐसे में उनको भी टीम में रखा गया है। अन्य सभी नामों को रिलीज किया गया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma