हार्दिक पांड्या ने किरोन पोलार्ड को लेकर एक भविष्यवाणी की है। हार्दिक पांड्या का कहना है कि मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए किरोन पोलार्ड आईपीएल में 200 मैच खेल सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने पोलार्ड में 200 मुकाबले खेलने की क्षमता बताई है। किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 150 मुकाबले खेले हैं। हार्दिक पांड्या और पोलार्ड दोनों मुंबई इंडियंस के शानदार ऑल राउंडर माने जाते हैं।
पांड्या ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के लिए जो खिलाड़ी 200 मैच खेल सकता है वह किरोन पोलार्ड ही हो सकते हैं। पांड्या ने पोलार्ड के 150वें मैच के अवसर पर यह बयान दिया। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हार्दिक पांड्या ने अपना यह पूर्वानुमान लगाया है। पोलार्ड को 150वें मैच के अवसर पर मुंबई इंडियंस ने इन नम्बरों की जर्सी दी थे जिसे वह पहनकर मैदान पर आए थे।
हार्दिक पांड्या ने पोलार्ड की तारीफ की
पोलार्ड के साथ खेलने वाले पांड्या ने उनकी तारीफ में कहा कि वह शानदार शख्स हैं और अभी 4 से 5 साल और खेल सकते हैं। पांड्या ने माना कि पोलार्ड मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद अच्छा है।
![हार्दिक पांड्या](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/b8b0b-16009664765645-800.jpg 1920w)
हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने के करीब रोहित शर्मा इस समय हैं। किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए ही हमेशा खेला है और एक टीम से 150 मैच आईपीएल में खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। किरोन पोलार्ड 50 मैच और खेलते हैं तो एक टीम से 200 मैच खेलने वाले पहले विदशी खिलाड़ी भी वह बन जाएंगे।
मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल की शुरूआत धीमी की थी लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ते हुए दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को पराजित करने में सफलता हासिल की। मुंबई की टीम इस आईपीएल में डिफेंडिंग चैम्पियन है। इस आईपीएल में हार्दिक पांड्या के बल्ले से ज्यादा रन देखने को नहीं मिले हैं लेकिन जितनी देर भी वह क्रीज पर रहते हैं, बड़े शॉट दिख ही जाते हैं।