IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

Neeraj
धुंआधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं ऋषभ पंत (Photo Credit: IPL)
धुंआधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं ऋषभ पंत (Photo Credit: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की भिड़ंत होने वाली है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में उतरने वाली है। पिछले सीजन पंत ने कप्तान के रूप में शानदार काम किया था और वह उसी प्रदर्शन को इस सीजन भी दोहराने की कोशिश करेंगे।

Ad

अच्छे कप्तान के साथ ही पंत सबसे छोटे फॉर्मेट में बेहद विध्वंसक बल्लेबाज भी हैं। अब तक के अपने करियर में उन्होंने मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं मुंबई के खिलाफ अब तक कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन।

पंत ने मुंबई के खिलाफ खेले 12 मैचों में 30 से अधिक की औसत के साथ 332 रन बनाए हैं। पंत ने अपने रन लगभग 144 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 78 के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के साथ कुल तीन अर्धशतक लगाए हैं। पंत अब तक मुंबई के खिलाफ 29 चौके और 17 छक्के लगा चुके हैं।

मुंबई के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से मुंबई के मुख्य गेंदबाज हैं और टीम की सफलता काफी हद तक उन पर निर्भर करती है। बुमराह को रोहित खास तौर से डेथ ओवर्स में अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। पंत का रिकॉर्ड बुमराह के खिलाफ अब तक खास नहीं रहा है। बुमराह ने 42 गेंदों में छह बार पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर पंत का बुमराह के खिलाफ स्ट्राइक रेट 112 का रहा है।

जयदेव उनादकट भी मुंबई के लिए अहम होने वाले हैं। पंत ने उनादकट के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उनादकट के खिलाफ 31 गेंदों में 158.06 की स्ट्राइक-रेट के साथ 49 रन बनाए हैं और दो बार उनकी गेंद पर आउट हुए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications