IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

क्या RCB के खिलाफ चलेगा रोहित का बल्ला (Photo Credit: IPL)
क्या RCB के खिलाफ चलेगा रोहित का बल्ला (Photo Credit: IPL)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। मुंबई ने अब तक खेले अपने तीनों मैच गंवाए हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। रोहित ने सीजन के पहले मैच में 41 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में लगातार फ्लॉप रहे हैं।

आज रात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं अब तक RCB के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने RCB के खिलाफ खेले 29 मैचों की 28 पारियों में 29.19 की औसत के साथ 759 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए हैं और 94 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। रोहित इस टीम के खिलाफ चार बार शून्य के स्कोर पर भी आउट हो चुके हैं।

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

तेज गेंदबाजी के मामले में हर्षल पटेल RCB की अगुवाई कर रहे हैं और पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। हर्षल के लिए फिलहाल यह सीजन बहुत अच्छा नहीं गया है। हालांकि, उन्होंने रोहित के खिलाफ अब तक बढ़िया काम किया है। रोहित ने हर्षल की 22 गेंदों में 27 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान दो बार बार उनका शिकार बन चुके हैं।

मोहम्मद सिराज पर RCB ने लगातार भरोसा दिखाया है, लेकिन इस सीजन में वह उस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके हैं। रोहित के खिलाफ भी सिराज का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। वह अब तक रोहित को एक भी बार आउट नहीं कर सके हैं और रोहित ने उनके खिलाफ 36 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीजन का पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। RCB की टीम गेंदबाजी में भी उनका उपयोग करने की कोशिश करेगी। मैक्सवेल के खिलाफ रोहित ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और एक बार उनका शिकार बन चुके हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now