हरभजन सिंह को लेकर शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा

हरभजन-अख्तर
हरभजन-अख्तर

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी और नोक-झोंक चलती रहती है। ऐसा ही कुछ 2010 के एशिया कप में हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच हुआ था। उस घटना के बारे में शोएब अख्तर ने कहा है कि मैं हरभजन सिंह से लड़ने के लिए ढूंढ रहा था। शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे हरभजन सिंह नहीं और अगले दिन मामला शांत हो गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार शोएब अख्तर ने कहा "मैं हरभजन सिंह से लड़ने के लिए उनको होटल के कमरे में ढूंढ रहा था। वे हमारे साथ खाते हैं, लाहौर में हमारे साथ घूमते हैं और संस्कृति भी समान है वे पंजाबी भाई भी हैं फिर भी हमारे साथ खराब बर्ताव किया। मैंने सोचा कि मैं होटल रूम में जाकर उनसे झगड़ा करूंगा। उन्हें पता था कि शोएब आ रहा है लेकिन मैं उन्हें ढूंढ नहीं पाया। मैं अगले दिन शांत हो गया और उन्होंने भी माफ़ी मांग ली।"

यह भी पढ़ें: क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन के खिलाफ बयान पर कायम रहने की बात कही

हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर को छक्का मारा था

एशिया कप के उस मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 268 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। भारत को अंतिम 24 गेंद में 36 रन चाहिए थे और दबाव भी था। 47वें ओवर में हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर को छक्का मारा। इसके बाद उसी ओवर में अख्तर ने भी वापसी करते हुए भज्जी को रिब में गेंद फेंकी। अख्तर को सुरेश रैना ने भी एक छक्का जड़कर भारत के ऊपर से दबाव हटा दिया।

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

अंतिम ओवर में भारत को जीतने के लिए सात रन चाहिए थे लेकिन रैना आउट हो गए। मोहम्मद आमिर का वह ओवर था। भारतीय टीम और ज्यादा दबाव में आ गई और अब सिर्फ दो विकेट शेष बचे हुए थे। अंतिम 2 गेंद तीन की जरूरत थी और हरभजन सिंह ने पांचवीं ही गेंद पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई। शोएब अख्तर की तरफ देखकर भज्जी चिल्लाए और यहीं से अख्तर ने होटल में लड़ने के लिए ठानी। अख्तर ने उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया।

शोएब अख्तर
शोएब अख्तर

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर शोएब अख्तर काफी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से ज्यादा भारत की बात वे करते हैं। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के लिए भी शोएब अख्तर कई बात प्रतिक्रिया देते हैं। रोहित शर्मा का खेल भी उन्हें काफी पसंद है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications