आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली पहले स्थान के करीब, इशांत शर्मा को गेंदबाजी में जबरदस्त फायदा 

cricket cover image
विराट कोहली
विराट कोहली
Ad

भारत-बांग्लादेश पिंक बॉल टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान और न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर कायम है और उनके अब 120 अंक हो गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ (931 अंक) अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं, लेकिन विराट कोहली (928) दूसरे स्थान पर उनसे सिर्फ तीन अंक पीछे हैं। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे पांचवें और मयंक अग्रवाल एक स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बेन स्टोक्स तीन स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं जो रुट टॉप 10 से बाहर 11वें और रोहित शर्मा तीन स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के बीजे वॉटलिंग 12 स्थान के फायदे से 12वें और मिचेल सैंटनर 26 स्थान के फायदे से 72वें, ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन 21 स्थान के फायदे से 14वें, डेविड वॉर्नर 6 स्थान के फायदे से 17वें, जो बर्न्स 11 स्थान के फायदे से 62वें और मैथ्यू वेड चार स्थान के फायदे से 70वें, बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम चार स्थान के फायदे से 26वें और लिटन दास आठ स्थान के फायदे से 78वें, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो एक स्थान के फायदे से 36वें, जो डेनली 17 स्थान के फायदे से 38वें और रोरी बर्न्स 8 स्थान के फायदे से 46वें एवं पाकिस्तान के शान मसूद 7 स्थान के फायदे से 57वें स्थान पर हैं।

इशांत शर्मा
इशांत शर्मा

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पांचवें और रविचंद्रन अश्विन नौवें स्थान पर हैं। नील वैगनर पांच स्थान के फायदे से तीसरे और जोश हेज़लवुड चार स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी चार स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

टॉप 10 के बाहर भारत के रविंद्र जडेजा एक स्थान के फायदे से 15वें, इशांत शर्मा तीन स्थान के फायदे से 17वें और उमेश यादव एक स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से 29वें और सैम करन 6 स्थान के फायदे से 54वें, न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम 7 स्थान के फायदे से 35वें और मिचेल सैंटनर 6 स्थान के फायदे से 52वें एवं पाकिस्तान के हारिस सोहैल 12 स्थान के फायदे से 81वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर अभी भी मौजूद हैं, वहीं रविंद्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कॉलिन डी ग्रैंडहोम टॉप 10 में पहुंच गए हैं और आठवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 931

2 विराट कोहली भारत 928

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 877

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 791

5 अजिंक्य रहाणे भारत 759

6 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 744

7 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 723

8 टॉम लैथम न्यूजीलैंड 707

9 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 704

10 मयंक अग्रवाल भारत 700

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 907

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 839

3 नील वैगनर न्यूजीलैंड 816

4 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 814

5 जसप्रीत बुमराह भारत 794

6 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 790

7 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 783

8 कीमार रोच वेस्टइंडीज 780

9 रविचंद्रन अश्विन भारत 772

10 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 772

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications