आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: रोहित शर्मा को बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, अश्विन की टॉप 10 गेंदबाजों में वापसी

Enter caption
Enter caption

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजी में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल एवं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी को फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक और डीन एल्गर को पहली पारी के शतक के कारण बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली (899) दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन जनवरी 2018 के बाद पहली बार वह 900 अंकों के नीचे आये हैं। चेतेश्वर पुजारा पांचवें स्थान पर ही मौजूद हैं, वहीं अजिंक्य रहाणे तीन स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक चार स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर रोहित शर्मा 36 स्थान के जबरदस्त फायदे से 17वें और मयंक अग्रवाल 38 स्थान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 52वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर पांच स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह अभी भी तीसरे स्थान पर, वहीं रविचंद्रन अश्विन चार स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा दूसरे और वर्नन फिलैंडर पांचवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Ad

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर अभी भी मौजूद हैं, वहीं रविंद्र जडेजा एक स्थान के फायदे से दूसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 937

2 विराट कोहली भारत 899

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 878

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 818

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 749

6 जो रूट इंग्लैंड 731

7 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 729

8 टॉम लैथम न्यूजीलैंड 724

9 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 723

10 अजिंक्य रहाणे भारत 719

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 828

3 जसप्रीत बुमराह भारत 827

4 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 814

5 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 811

6 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 798

7 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795

8 नील वैगनर न्यूजीलैंड 785

9 केमार रोच वेस्टइंडीज 780

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 770

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications