आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली को हुआ जबरदस्त फायदा, मयंक अग्रवाल टॉप 20 बल्लेबाजों में शामिल हुए

विराट कोहली पहले स्थान के करीब
विराट कोहली पहले स्थान के करीब

भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजी में भारत की तरफ से विराट कोहली और मयंक अग्रवाल एवं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक को बल्लेबाजी रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ (937 अंक) अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं, लेकिन पुणे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (936 अंक) को 37 अंकों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वह अब स्मिथ से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। चेतेश्वर पुजारा पांचवें स्थान पर ही मौजूद हैं, वहीं अजिंक्य रहाणे एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। क्विंटन डी कॉक तीन स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर मयंक अग्रवाल आठ स्थान के फायदे से 17वें और रविंद्र जडेजा 12 स्थान के फायदे से 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालाँकि रोहित शर्मा को 5 स्थान के नुकसान हुआ और वह अब 22वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फाफ डू प्लेसी 11वें, डीन एल्गर 14वें और एडेन मार्कराम 15वें स्थान पर हैं। वर्नन फिलैंडर 10 स्थान के फायदे से 82वें और केशव महाराज 15 स्थान के फायदे से 115वें स्थान पर हैं।

अश्विन को हुआ जबरदस्त फायदा
अश्विन को हुआ जबरदस्त फायदा

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह अभी भी तीसरे स्थान पर, वहीं रविचंद्रन अश्विन तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा दूसरे और वर्नन फिलैंडर तीन स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं।

Ad

टॉप 10 के बाहर रविंद्र जडेजा 14वें, मोहम्मद शमी 16वें, इशांत शर्मा 21वें और उमेश यादव 6 स्थान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी 4 स्थान के फायदे से 114वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर अभी भी मौजूद हैं, वहीं रविंद्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन पांचवें स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर छठे स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 937

2 विराट कोहली भारत 936

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 878

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 817

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 749

6 जो रूट इंग्लैंड 731

7 टॉम लैथम न्यूजीलैंड 724

8 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 723

9 अजिंक्य रहाणे भारत 721

10 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 704

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 835

3 जसप्रीत बुमराह भारत 818

4 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 814

5 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 798

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795

7 रविचंद्रन अश्विन भारत 792

8 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 791

9 नील वैगनर न्यूजीलैंड 785

10 केमार रोच वेस्टइंडीज 780

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications