आईसीसी टेस्ट रैंकिंग - पुजारा और रहाणे को बिना खेले हुआ फायदा, जेम्स एंडरसन की छलांग

ICC Ranking
ICC Ranking

आईसीसी ने श्रीलंका-इंग्लैंड दूसरे और पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के बाद हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में जो रुट को 40 अंकों का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर मौजूद विराट कोहली (870 अंक) से 47 अंक पीछे हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में जेम्स एंडरसन को फायदा हुआ है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में केन विलियमसन पहले और स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। पाकिस्तान के बाबर आज़म एक स्थान के नुकसान से सातवें और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे और अजिंक्य रहाणे एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर 21वें, डॉमिनिक सिबली 46वें, जैक क्रॉली 55वें, जॉनी बेयरस्टो 58वें और सैम करन 81वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज 17वें, दिमुथ करूणारत्ने 18वें, निरोशन डिकवेला 40वें, दिनेश चंडीमल 42वें, कुसल मेंडिस 45वें, कुसल परेरा 56वें, ओशादा फर्नांडो 76वें और लाहिरू थिरिमाने 88वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के अज़हर अली 15वें, मोहम्मद रिज़वान 35वें, फहीम अशरफ 66वें, आबिद अली 74वें और फवाद आलम 78वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 14वें, क्विंटन डी कॉक 22वें, एडेन मार्कराम 23वें, फाफ डू प्लेसी 26वें, टेम्बा बवुमा 61वें और रसी वैन डर डुसेन 73वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले और स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे स्थान पर कायम हैं। जेम्स एंडरसन एक स्थान के फायदे से छठे और कगिसो रबाडा एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन आठवें और जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के जैक लीच 40वें, सैम करन 41वें, मार्क वुड 43वें, डॉमिनिक बेस 45वें और जो रुट 83वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के सुरंगा लकमल 25वें, दिलरुवान परेरा 33वें, लसिथ एम्बुलदेनिया 36वें, दसून शनाका 73वें और एंजेलो मैथ्यूज 91वें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के यासिर शाह 23वें, शाहीन अफरीदी 34वें, हसन अली 53वें, नौमान अली 62वें और फहीम अशरफ 67वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 29वें, एनरिक नॉर्टजे 38वें, लुंगी एनगीडी 51वें और डीन एल्गर 96वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में बेन स्टोक्स पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के रविंद्र जडेजा तीसरे और रविचंद्रन अश्विन छठे स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 919

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 891

3 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 878

4 विराट कोहली भारत 870

5 जो रुट इंग्लैंड 823

6 चेतेश्वर पुजारा भारत 760

7 बाबर आज़म पाकिस्तान 755

8 अजिंक्य रहाणे भारत 748

9 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 747

10 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 744

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 847

3 नील वैगनर न्यूजीलैंड 825

4 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 816

5 टिम साउदी न्यूजीलैंड 811

6 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 807

7 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 777

8 रविचंद्रन अश्विन भारत 760

9 जसप्रीत बुमराह भारत 757

10 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 753

टॉप 5 ऑलराउंडर

1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 427

2 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 423

3 रविन्द्र जडेजा भारत 419

4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366

5 काइल जेमिसन न्यूजीलैंड 293

यह भी पढ़ें - आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Quick Links