आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बल्लेबाजी में विराट कोहली पहले स्थान पर कायम, इंग्लैंड के गेंदबाज को हुआ जबरदस्त फायदा 

मार्क वुड की जबरदस्त छलांग
मार्क वुड की जबरदस्त छलांग

दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड चौथे और ज़िम्बाब्वे-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में इंग्लैंड 105 अंकों के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका की टीम 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका (91) को एक मैच ड्रॉ होने के कारण अंक का नुकसान हुआ और वह छठे एवं ज़िम्बाब्वे (17) एक अंक के फायदे के साथ 11वें स्थान पर ही है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली और गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के जो रुट एक स्थान के फायदे से आठवें और बेन स्टोक्स दसवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक दो स्थान के फायदे से 11वें, इंग्लैंड के ओली पोप 6 स्थान के फायदे से 55वें और डॉमिनिक सिबली 9 स्थान के फायदे से 61वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ 18वें, कुसल मेंडिस तीन स्थान के फायदे से 23वें और ओशादा फर्नांडो पांच स्थान के फायदे से 54वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर आठ स्थान के फायदे से 22वें, सिकंदर रज़ा 13 स्थान के फायदे से 57वें और शॉन विलियम्स 22 स्थान के फायदे से 61वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में वर्नन फिलैंडर (11वें स्थान पर) के टॉप 10 से बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दो स्थान के फायदे से 19वें और मार्क वुड 19 स्थान के फायदे से 38वें, दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे 20 स्थान के फायदे से 53वें और ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा 21 स्थान के फायदे से 51वें और विक्टर एनयाउची 10 स्थान के फायदे से 94वें स्थान पर हैं।

श्रीलंका के सुरंगा लकमल 22वें, लाहिरू कुमारा 30वें, दिलरुवान परेरा 31वें, विश्वा फर्नांडो 54वें और लसिथ एम्बुलदेनिया 56वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर चले गए हैं और इस वजह रविचंद्रन अश्विन चौथे स्थान पर आ गए हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 928

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911

3 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 827

4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 814

5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 793

6 चेतेश्वर पुजारा भारत 791

7 बाबर आज़म पाकिस्तान 767

8 जो रुट इंग्लैंड 764

9 अजिंक्य रहाणे भारत 759

10 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 718

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 904

2 नील वैगनर न्यूजीलैंड 852

3 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 830

4 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 802

5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 796

6 जसप्रीत बुमराह भारत 794

7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 775

8 आर अश्विन भारत 772

9 मोहम्मद शमी भारत 771

10 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 769

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications