आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: दक्षिण अफ्रीका को टीम रैंकिंग में नुकसान, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा 

Enter caption

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। सीरीज हारने के कारण टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका (105) को पांच अंकों का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका (93) को चार अंकों का फायदा हुआ है, लेकिन वह अभी भी छठे स्थान पर हैं।

Ad

बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है, वहीं टॉप 10 में दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाज होने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा फायदा श्रीलंका के ओशादा फर्नांडो और गेंदबाजी में सबसे ज्यादा फायदा धनंजय डी सिल्वा को हुआ।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी टॉप पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम एक स्थान के फायदे से आठवें, क़्विंटन डी कॉक एक स्थान के नुकसान से नौवें और फाफ डू प्लेसी दसवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर श्रीलंका के कुसल मेंडिस 11 स्थान के फायदे से 18वें, निरोशन डिकवेला आठ स्थान के फायदे से 37वें, ओशादा फर्नांडो 35 स्थान के फायदे से 65वें और लाहिरू थिरिमाने तीन स्थान के फायदे से 98वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा तीसरे और वर्नन फिलैंडर चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 से बाहर श्रीलंका के सुरंगा लकमल तीन स्थान के फायदे से 30वें, विश्वा फर्नांडो 6 स्थान के फायदे से 43वें, कसून रजिता आठ स्थान के फायदे से 51वें और धनंजय डी सिल्वा 19 स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर पांचवें स्थान पर हैं।

टॉप-10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 922

2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 897

3 चेतेश्वर पुजारा भारत 881

4 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 857

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 763

6 जो रूट इंग्लैंड 763

7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 756

8 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 719

9 क़्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 718

10 फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका 702

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 878

2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 862

3 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 851

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 813

5 रविंद्र जडेजा भारत 794

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 771

7 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770

8 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 770

9 टिम साउदी न्यूजीलैंड 767

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 763

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications