आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (ICC Under-19 World Cup 2024) में 20 जनवरी को भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने अपने-अपने मुकाबले जीते। ग्रुप ए में भारत ने बांग्लादेश को 84 रन, ग्रुप बी में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट और ग्रुप डी में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 181 रनों से मात दी।
ब्लोमफोंटिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 251/7 का स्कोर बनाया। प्लेयर ऑफ द मैच आदर्श सिंह ने 96 गेंदों में छह चौके की मदद से 76 रनों की पारी खेली। कप्तान उदय सहारन ने भी 64 रन बनाये। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से मारूफ मृधा ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सौम्य पांडे ने 4 विकेट लिए।
![ICC Under-19 World Cup 2024 में इंग्लैंड की पहली जीत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/dcb2f-17057862061773-1920.jpg 1920w)
पोचेफ़स्ट्रूम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड 49.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 174 का ही स्कोर बना पाई। कप्तान ओवेन गोल्ड ने सबसे ज्यादा 48 और ओपनर जैमी डंक ने 40 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से फरहान अहमद और एल बेनकेंस्टिन ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने 26.2 ओवर में 178/3 का स्कोर बनाया। प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान बी मैककिन्ने ने 68 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खेली।
![शाहज़ेब खान ने शतकीय पारी खेली और पाकिस्तान को पहली जीत दिलाई](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/56f25-17057866081748-1920.jpg 1920w)
ईस्ट लंदन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर 50 ओवर में 284/9 का स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान टीम 26.2 ओवर में 103 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच शाहज़ेब खान ने 126 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के उबैद शाह ने भी 4 विकेट लिए।