Create

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर इमरान ताहिर का बड़ा खुलासा

धोनी-ताहिर
धोनी-ताहिर

महेंद्र सिंह धोनी एक जिन्दा दिल इंसाल हैं यह हर कोई जानता है। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर ने महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की घटना का जिक्र किया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई पहली मुलाकात का जिक्र इमरान ताहिर ने किया है।चेन्नई सुपरकिंग्स पर दो साल का बैन था और महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी कर रहे थे।

एक फेसबुक लाइव में बातचीत करते हुए इमरान ताहिर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने कमरे में आमंत्रित किया था। मैंने उनसे कभी नहीं मिला था और पुणे सुपरजायंट के लिए टीम में शामिल होने के बाद मिला, तब मैं नर्वस था। मुझे पता नहीं था कि प्रतिक्रिया कैसे दूँ।

यह भी पढ़ें:3 भारतीय दिग्गज जो आईपीएल में सफल नहीं हो पाए

महेंद्र सिंह धोनी ने ताहिर को अंदर बुलाया

धोनी-ताहिर
धोनी-ताहिर

इमरान ताहिर ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि मैं धोनी के रूम के गेट पर खड़ा था। धोनी खुद बाहर आए और कहा कि इमरान भाई आपका स्वागत है। यह मेरा कमरा है और आप किसी भी समय आ सकते हैं। आपका स्वागत है। धोनी जैसे महान खिलाड़ी से ऐसा सुनना श्रेष्ठ चीज थी। धोनी बहुत विनम्र हैं और मैंने सोचा कि अगर आप ऑफ़र कर रहे हैं तो मैं जरुर आपके कमरे में आऊंगा।

इमरान ताहिर ने यह भी कहा कि हम उनके रूम में अब भी जाते हैं क्योंकि वे आम लाते हैं। सभी वहां बैठकर आम खाते हैं। हम सभी आम खाना पसंद करते हैं।

गौरतलब है कि इमरान ताहिर को मिचेल मार्श के चोटिल होकर बाहर होने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स में अहम खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया। आईपीएल में इमरान ताहिर ने 55 मैचों में 79 विकेट हासिल किये।

कोरोना वायरस के कारण इस बार आईपीएल में देरी हुई है। सितम्बर में यूएई में टूर्नामेंट शुरू होगा और नवंबर में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होने के बाद ऐसा संभव हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को भी दर्शक एक बार फिर मैदान पर देखकर खुश होंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment