भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे शनिवार को हैदराबाद में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को एक छोटे से स्कोर पर रोक दिया।
मेहमान टीम पहले मैच में कभी भी रंग में नजर नहीं आयी। ग्लेन मैक्सवेल और उस्मान ख्वाजा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकाम रहा। कंगारू टीम निरन्तर अंतराल में अपने विकेट खोती रही जिस कारण वह 236/7 स्कोर ही बना सकी।
भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह कुछ खर्चीले साबित हुए मगर मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की और मैक्सवेल समेत दो विकेट चटकाए। कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा ने भी प्रभावित किया। दूसरी ओर केदार जाधव ने गेंदबाजी में भी अपना काम पूरा किया।
अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली ने अच्छे हाथ दिखाए। रोहित शर्मा ने भी सम्भलकर बल्लेबाजी की। चार विकेट निरन्तर गिर जाने के बाद भारत का स्कोर 99/4 था। केदार जाधव और धोनी ने अर्धशतक लगाए और पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को मैच जितवाया।
दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है, आइये नजर डालते हैं।
#1 ऊपरी बल्लेबाजी क्रम
![Entवà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c502d-15516861746950-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम शिखर धवन की जगह केएल राहुल को मौका दे सकती है, उन्होंने हाल ही में टी20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। अगर उन्हें भरतीय टीम विश्वकप के लिए वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर देख रही है, तो राहुल नागपुर वनडे में रोहित के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
अगर राहुल खेलते हैं तो इसका सीधा मतलब है शिखर नहीं खेल पाएंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछली कुछ पारियों से अपनी अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में असफल रहे हैं। वह तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#2 मध्यक्रम और ऑलराउंडर
![Enter](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/1544c-15516863157529-800.jpg 1920w)
अम्बाती रायडू चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। युवाओं के बीच धोनी की मौजूदगी एक बड़ा बदलाव लाती है। केदार पहले वनडे में धोनी के साथ अच्छा खेले थे, इसलिए धोनी पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। धोनी का अनुभव निचले क्रम में भी काम आ पायेगा।
पहले वनडे में विजय शंकर की बहुत कम भूमिका थी। उन्होंने कुछ ओवर गेंदबाजी की जिसमें अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। इसलिए हम पंत को छठे नंबर पर देख सकते हैं, जहां वह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। केदार और जडेजा ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था। केदार ने अच्छी बल्लेबाजी से विश्वकप के लिए भी अपनी दावेदारी पुख्ता कर दी है।
रविन्द्र जडेजा को बल्लेबाजी का अवसर तो नहीं मिला मगर उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी की थी। उनकी फील्डिंग भी एक बड़ा अंतर पैदा कर देती है। निश्चित ही वह बतौर ऑल राउंडर टीम में चुने जाएंगे।
#3 गेंदबाजी विभाग
![Eव](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/c8cc5-15516863564678-800.jpg 1920w)
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी के लिए पहला वनडे शानदार रहा। उन्होंने अपने पहले स्पेल में अच्छी गेंदबाजी की और शुरुआती 4 ओवरों में मात्र 6 रन खर्च किये। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में 2 महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए।
भारत के लिए नंबर एक वनडे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आरोन फिंच का विकेट लिया, हालांकि जिसके बाद उन्होंने काफी रन दिए। निश्चित ही, वह सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजों में से एक है और विश्व कप के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।
दूसरे वनडे में भी कुलदीप यादव खेलेंगे। वह अपने दिन पर एक स्पष्ट मैच विजेता हैं और पिछली कुछ श्रृंखलाओं में उन्हें काफी आराम दिया गया है। शेष मैचों में भी उनके आराम करने की संभावना नहीं है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा।