IND vs ENG: ‘आखिर कैसे खेलूं’, जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंद पर बोल्ड होकर बेन स्टोक्स ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, देखें वीडियो

बेन स्टोक्स हो गए हक्के-बक्के
बेन स्टोक्स हो गए हक्के-बक्के

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 396 रन बनाए तो मेहमान टीम को 253 रनों पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद आग उगल रही थी। उन्होंने इस पारी में 6 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। बुमराह ने जिस गेंद पर स्टोक्स को बोल्ड किया वह काफी कमाल की थी। स्टोक्स ने इस गेंद पर आउट होकर चौंकने वाला रिएक्शन दिया।

Ad

इंग्लैंड की पहली पारी के 50वें ओवर में कप्तान बेन स्टोक्स आउट हुए। भारत के लिए यह ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पिच से टप्पा खाने के बाद थोड़ा नीचे रही। स्टोक्स इस गेंद पर अपना बल्ला भी नहीं लगा पाए और गेंद सीधा इंग्लिश कप्तान का ऑफ स्टंप ले उड़ी। इस गेंद पर आउट होकर बेन स्टोक्स को खुद पर भरोसा नहीं हुआ और अपना बैट छोड़ कर बुमराह को देखते हुए उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए। स्टोक्स को देखकर यही लगा कि वह यह कहना चाहते हैं कि आखिर खेलूं तो कैसे खेलूं? यह रिएक्शन देकर स्टोक्स पवेलियन की ओर चलते बने।

इंग्लैंड के बल्लेबाजी के दौरान कप्तान बेन स्टोक्स काफी समय तक संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने 54 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह आज अलग फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दी। इंग्लैंड की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 15.5 ओवर्स की गेंदबाजी की। इस दौरान 5 मेडन और 45 रन खर्च करते हुए उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किये।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications