SA vs IND : मार्को यानसेन का तूफानी अर्धशतक गया बेकार, भारत को तीसरे टी20 में मिली रोमांचक जीत

मार्को यानसेन का तूफानी अर्धशतक (Photo Credit - @CricCrazyJohns/@BCCI)
मार्को यानसेन का तूफानी अर्धशतक (Photo Credit - @CricCrazyJohns/@BCCI)

India Win 3rd T20I vs South Africa : भारतीय क्रिकेट टीम ने जोहांसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 208 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा को उनके तूफानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया अब सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।

Ad

तिलक वर्मा ने धुआंधार शतक लगाकर भारत को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस मुकाबले के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ। तेज गेंदबाज अवेश खान को ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी रमनदीप को डेब्यू करने का मौका मिला। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका यह लगातार दूसरा डक था। हालांकि इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 107 रनों की नाबाद पारी खेली।

Ad

टार्गेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। रेयान रिकेल्टन ने 15 गेंद पर 20, रीजा हेंड्रिक्स ने 13 गेंद पर 21 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 18 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। हालांकि वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ एक खराब शॉट खेलकर वो आउट हो गए। 84 रन पर टीम के 4 विकेट गिर गए थे और जरूरी रन रेट भी काफी हो गया था।

मार्को यानसेन ने तूफानी अर्धशतक लगाकर मैच किया रोमांचक

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और वरुण चक्रवर्ती के एक ही ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। यहां से मोमेंटम दक्षिण अफ्रीका की तरफ शिफ्ट हो गया। हालांकि 16वें ओवर में अहम मौके पर डेविड मिलर 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद पर 1 चौका और 4 छक्के की मदद से 41 रन जरूर बनाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि मार्को यानसेन ने मात्र 17 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर मैच काफी रोमांचक कर दिया था लेकिन आखिर में प्रोटियाज टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications