हॉकी इंडिया नहीं देता है खिलाड़ियों को सैलरी, कहां से होती है इनकी कमाई और अन्य सोर्स?

hockey team
हॉकी टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर (photo credit: instagram/hockeyindia ,officialjiocinema)

Indian Hockey Team Sallery: पेरिस ओलंपिक में इंडियन मेंस हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है जिसके चलते भारत अब फाइनल के करीब पहुंच गया है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की तुलना क्रिकेट टीम से की जाती है जिसके चलते सभी के दिमाग में यह सवाल आता होगा क्या क्रिकेटर्स की तरह हॉकी खिलाड़यों को भी सैलरी मिलती होगी लेकिन बता दें कि हॉकी खिलाड़ियों को क्रिकेटर्स की तरह क्या किसी की भी तरह सैलरी नहीं मिलती है। हॉकी इंडिया टीम खिलाड़ियों को सैलरी ही नहीं देता है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि हॉकी टीम के खिलाड़ी अपना खर्च कैसे चलाते होंगे तो इसी कड़ी में आपको बताएंगे कि खिलाड़ियों की मेन सैलरी क्या होती है।

सभी प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं लेकिन सैलरी नहीं

हॉकी इंडिया टीम खिलाड़ी को खेलने के लिए सभी प्रकार की सुविधायें जैसे खेलने के लिए मंच और साधन उपलब्ध कराता है लेकिन कोई सैलरी नहीं देता है। अब ऐसे में खिलाड़ी अपना खर्च कैसे चलाते हैं, तो आपको बता दें कि हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी किसी न किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और वही उनकी असली सैलरी होती है।

प्राइज मनी भी मिलती है...

हॉकी खिलाड़ियों की कोई फिक्स सैलरी तो नहीं होती है, लेकिन कोई भी टूर्नामेंट जीतने पर जो प्राइज मनी होती है उसे सभी खिलाड़ियों में बांटा जाता है। वहीं हॉकी इंडिया भी खिलाड़ियों को प्राइज मनी देता है।

यह खिलाड़ियों की मेन कमाई होती है

आपको बता दें कि 2022 में हॉकी इंडिया ने एक ऐलान किया था कि महिला और पुरूष टीमों को मैच जीतने पर 50 हजार रुपए हर खिलाड़ी को दिए जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ियों की मेन कमाई यही होती है।

श्रीजेश इस ओलंपिक के बाद ले लेंगे संन्यास

हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश इस ओलंपिक के बाद संन्यास ले लेंगे। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद श्रीजेश कहते हैं कि मुझे इस बात की खुशी है कि संन्यास लेने के पहले मैने यह मैच जीता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now