Cricketers Wife Age Gap: क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद से बहुत बड़ी या छोटी उम्र की लड़की को अपना जीवन साथी बनाया है। इनमें से कुछ क्रिकेटर्स खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं तो कुछ का तलाक हो चुका है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कई क्रिकेटर्स की कहानी बताएंगे, जिन्होंने उम्र के अंतर की परवाह न करते हुए अपने दिल की सुनी और अपना मनपसंद जीवनसाथी चुना। इस लिस्ट में भारत के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं।एम एस धोनी-साक्षी धोनीटीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे एम धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। धोनी ने साक्षी को अपना हमसफर बनाया है। जो उनसे सात साल छोटी हैं और दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है।वसीम अकरम और शनैरा थॉमसनपाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया की शनैरा थॉमसन से शादी की। वसीम अकरम शनैरा थॉमसन से 17 साल बड़े हैं। शादी के वक्त वसीम की उम्र 47 साल तो शनायरा 30 साल की थीं। इतना ही नहीं शादी के बाद शनायरा ने इस्लाम धर्म को अपना लिया और वो वसीम के साथ पाकिस्तान में रहती हैं।इरफान पठान-सफा बेग View this post on Instagram Instagram Postइरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और जबरदस्त ऑलराउंडर रहे हैं और उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इरफान पठान ने अपने से दस साल छोटी मॉडल सफा बेग को जीवनसाथी बनाया है। 2016 में दोनों की जिंदगी में नई खुशियां आईं, जब सफा ने एक लड़के को जन्म दिया।मोहम्मद शमी-हसीन जहांटीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी हसीन जहां से हुई थी। हसीन एक मॉडल थीं। हसीन जहां उम्र में मोहम्मद शमी से करीब 10 साल बड़ी हैं। फिलहाल दोनों अलग रहते हैं।शिखर धवन-आयशा मुखर्जीशिखर धवन की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी। हरभजन सिंह के जरिए शिखर की मुलाकात आयशा से हुई थी। शिखर आयशा से 10 साल छोटे हैं। 2014 में दोनों को एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है। लेकिन साल 2021 में दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया था।सचिन तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के बीच भी 6 साल का अंतर है। सचिन और अंजलि की शादी 24 मई 1995 को हुई थी। बता दें, सचिन और अंजलि ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज 29 साल बाद भी ये खूबसूरत जोड़ा लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है।शोएब अख्तर-रुबाब खानपाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने साल 2014 में रुबाब खान से शादी की। शोएब अख्तर रुबाब खान से 16 साल बड़े हैं। उम्र के बंधन को तोड़कर दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से गुजार रहे हैं।