टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Ad

टी20 क्रिकेट शुरुआत से लेकर अब तक काफी लोकप्रिय हुआ है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच खेला था और उसमें जीत भी दर्ज की थी। उसके बाद भारत ने टी20 विश्वकप भी जीता था। हालांकि इस प्रारूप की शुरुआत के कुछ साल बाद तक भारतीय टीम से किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से शतक देखने को नहीं मिला था। धीरे-धीरे यह उपलब्धि भी भारतीय खिलाड़ियों ने प्राप्त की।

भारतीय खिलाड़ियों ने खेल आगे बढ़ने के साथ इसमें प्रदर्शन भी बेहतर किया है। आईपीएल को इसका श्रेय दिया जा सकता है। टीम इंडिया 2014 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक भी पहुंची थी, वहां श्रीलंका ने उन्हें हराया था। इस समय टीम इंडिया मजबूत टी20 टीमों में से एक मानी जाती है। इस टीम में धाकड़ खिलाड़ियों की भरमार है, जो किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकते हैं। भारत की तरफ से टी20 में कुछ बल्लेबाजों ने ही शतक जड़े हैं उनके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।

यह भी पढ़ें: वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सभी बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगे शतकों पर एक नजर:

सुरेश रैना, 101 रन (60 गेंद), मई 2010

रोहित शर्मा, 106 रन (66 गेंद), अक्टूबर 2015

केएल राहुल, 110* (51 गेंद), अगस्त 2016

रोहित शर्मा, 118 (43 गेंद), दिसम्बर 2017

केएल राहुल, 101* (54 गेंद) जुलाई 2018

रोहित शर्मा, 100* (56 गेंद) जुलाई 2018

रोहित शर्मा, 111* (61 गेंद) नवम्बर 2018

भारतीय टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक सुरेश रैना से निकला था मगर पांच साल तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल ने कमान सँभालते हुए कई शतक जड़े और भारतीय टीम को भी शतकवीरों की सूची में शामिल करवा दिया। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से आने वाले समय में और ज्यादा शतक आने की उम्मीद सभी को रहेगी। दोनों ही सक्षम हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications