IND vs AUS: पहले टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र 

Enter caption

ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 में भारत को आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से तीन विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के 56 रनों बदौलत जीत हासिल की और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

Ad

आइये नज़र डालते हैं पहले मैच के प्रमुख आंकड़ों पर:

# भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में आखिरी गेंद पर किसी भी टीम की सिर्फ चौथी जीत। ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत को 2009 में न्यूजीलैंड, 2010 में श्रीलंका और 2014 में इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर हराया था।

# रविचंद्रन अश्विन (52) के बाद जसप्रीत बुमराह (51) टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

# विराट कोहली: किसी भी देश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 500 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के इस मैच के बाद 512 रन हैं।

# विशाखापट्टनम में पहली बार विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक नहीं लगा सके। इससे पहले उन्होंने यहाँ हमेशा कम से कम 50 का स्कोर जरूर पार किया था।

# टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद सबसे कम स्ट्राइक रेट के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (37 गेंद 29, 78.37 स्ट्राइक रेट) भारत की तरफ से तीसरे स्थान पर पहुंचे। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड युवराज सिंह (32 गेंद 14, 43.75 स्ट्राइक रेट vs पाकिस्तान, ढाका 2016) के नाम दर्ज़ है।

# मयंक मारकंडे भारत के 79वें और पीटर हैंड्सकॉम्ब ऑस्ट्रेलिया के 94वें टी20 खिलाड़ी बने। दोनों ने आज अपना डेब्यू किया।

# एक ही दिन में भारत में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय (भारत-ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम और अफगानिस्तान-आयरलैंड, देहरादून) खेले गए और वर्ल्ड टी20 के अलावा ऐसा पहली बार हुआ है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications