IND vs NZ: दूसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

Enter caption

भारत ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

आइये नज़र डालते हैं दूसरे टी20 में बने प्रमुख आंकड़ों पर:

# रोहित शर्मा (2288 रन, 92 मैच) टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मार्टिन गप्टिल (2282 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

# रोहित शर्मा (204 चौके + 102 छक्के = 306) टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में भी मार्टिन गप्टिल (200 चौके + 103 छक्के = 303) का ही रिकॉर्ड तोड़ा।

# रोहित शर्मा (102) टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के लगाने वाले विश्व के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने और उनसे आगे अब सिर्फ क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल (103) ही मौजूद हैं।

# रोहित शर्मा (20, चार शतक एवं 16 अर्धशतक) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर के मामले में विराट कोहली (19 अर्धशतक) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# रोहित शर्मा (349) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (348) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल (476 छक्के) के नाम दर्ज़ है।

# न्यूजीलैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की पहली जीत। इससे पहले तीन मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

# क्रुणाल पांड्या (3/28, मैन ऑफ़ द मैच) - न्यूजीलैंड में टी20 में एक पारी में दो से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज।

# रोहित शर्मा की कप्तानी में 14 मैचों में भारत की 12 जीत। विराट कोहली की कप्तानी में भी भारत ने 20 में से 12 मैच जीते हैं

Get Cricket News In Hindi Here.

Quick Links