भारत की जबरदस्त जीत के बीच चौंकाने वाले रिकॉर्ड, ईशान किशन ने रचा इतिहास

IND vs SL
IND vs SL

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 262/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 37वें ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पृथ्वी शॉ को 24 गेंदों में 43 रनों की धुआंधार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आइये नज़र डालते हैं पहले वनडे में बने प्रमुख आंकड़ों पर:

# भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए 160 वनडे में भारतीय टीम 92-56 से आगे।

# शिखर धवन और दसून शनाका - भारत और श्रीलंका के 25वें वनडे कप्तान

# शिखर धवन (35 साल 225 दिन) - भारत से वनडे कप्तानी डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

# ईशान किशन - भारत के 25वें वनडे विकेटकीपर

# ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - भारत के 235वें और 236वें वनडे खिलाड़ी, भानुका राजापक्षा - श्रीलंका के 201वें वनडे खिलाड़ी

# ईशान किशन ने अपने जन्मदिन के मौके पर वनडे डेब्यू किया और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1990 में गुरशरण सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

# ईशान किशन - अपने जन्मदिन के मौका पर डेब्यू और उसमें अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी। इसके साथ ही वह वनडे डेब्यू में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने।

# ईशान किशन - टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे की पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा ने बनाया था। इसके अलावा वनडे और टी20 डेब्यू में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने किशन। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के रसी वैन डर डुसेन ने बनाया था।

# ईशान किशन - वनडे डेब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज। इससे पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अपनी पहली पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था।

# ईशान किशन - जन्मदिन पर वनडे में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विनोद कांबली, नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान ने बनाया था।

IND vs SL
IND vs SL

# शिखर धवन - वनडे में 6000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज। उन्होंने 140वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया और चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बने। विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (123 पारी) और भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली (136 पारी) के नाम है।

# भारतीय कप्तान के तौर पर पहली पारी में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले छठे खिलाड़ी बने शिखर धवन। उनसे पहले यह रिकॉर्ड अजित वाडेकर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर (शतक), अजय जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया था।

# शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 17वीं पारी में 1000 रन पूरे किये और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (18 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा।

# 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के बाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पहली बार साथ में खेले।

# श्रीलंका का 262/9 का स्कोर बिना अर्धशतक के उनका सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

यह भी पढ़ें - 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने ODI में अपने जन्मदिन पर 50 से ज्यादा रन बनाये

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़