भारत vs वेस्टइंडीज: दूसरे टी20 में बने सभी आँकड़ों पर एक नज़र 

रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड

भारत ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 124/9 का स्कोर ही बना सकी। रोहित शर्मा को उनके रिकॉर्ड शतक के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं आज के मैच में बने सभी प्रमुख आंकड़ों पर:

रोहित रिकॉर्ड शतक
रोहित रिकॉर्ड शतक

# रोहित शर्मा का चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और उन्होंने कॉलिन मुनरो (तीन शतक) का रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Ad

# रोहित शर्मा (2203) ने सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में विराट कोहली (2102) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। विश्व क्रिकेट में रोहित से ज्यादा रन सिर्फ मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम दर्ज़ है।

# रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 से ऊपर का 19वां स्कोर बनाया और इस मामले में विराट कोहली (18) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा (96) तीसरे स्थान पर पहुंचे। उन्होंने ब्रेंडन मैकलम (91) का रिकॉर्ड तोड़ा और उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल (103) के नाम है।

शिखर धवन - 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन
शिखर धवन - 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन

# शिखर धवन ने 42वें मैच में 1000 रन पूरे किये और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ छठे बल्लेबाज बने।

Ad

# रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टी20 अन्तरराष्ट्रीय में किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया। दोनों ने अभी तक 39 पारियों में 1268 रन जोड़ लिए हैं और डेविड वॉर्नर-शेन वॉटसन (1154 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने रिकॉर्ड तीन बार शतकीय साझेदारियां भी निभाई है।

# भारत ने 71 रनों से जीत हासिल की और यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है।

# लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया और यह भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बना। साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय आयोजित करने वाला भारत का 22वां मैदान।

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications