रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर भारत की टीम को मिली हार, नो बॉल ने बिगाड़ा खेल

Nitesh
Photo Credit - Cricket South Africa
Photo Credit - Cricket South Africa

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम (India Womens Team) को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले खेलते हुए भारतीय महिला टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

Ad

साउथ अफ्रीका की कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 8 रन के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लग गया। कप्तान स्मृति मंधाना 8 रन के स्कोर पर 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा और हरलीन देओल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 31 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। वहीं हरलीन देओल ने 31 गेंद पर 31 रन बनाए।

निचले क्रम में भारतीय पारी को गति ऋचा घोष ने प्रदान की। उन्होंने सिर्फ 26 गेंद पर 8 चौके की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के खिलाफ पांचवे टी20 में मिली हार के बाद इयोन मोर्गन ने दिया बड़ा बयान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 8 रन के स्कोर पर मेहमान टीम को भी पहला झटका लगा। लिजेल ली और कप्तान सुने लूस ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। लूस ने 20 रन बनाए, वहीं लिजेल ली ने सिर्फ 45 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 70 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में लौरा वोलवार्ट ने 39 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर भारत को हराया

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। कप्तान स्मृति मंधाना ने गेंदबाजी का जिम्मा अरुंधति रेड्डी को सौंपा। उन्होंने पहली 4 गेंद पर सिर्फ 3 रन दिए और ऐसा लगा कि मैच अब भारत की झोली में है। अगले 2 गेंद पर 6 रन चाहिए लेकिन पांचवी गेंद अरुंधति ने नो बॉल कर दी। वहीं इस गेंद पर दो रन भी साउथ अफ्रीका ने ले लिए और यहीं से मैच पलट गया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर ली।

संक्षिप्त स्कोर

भारत : 158/4

दक्षिण अफ्रीका : 159/4

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की सफलता का कारण बताया

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications